Hot News

मकर राशिफल 26 जनवरी 2026: आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

Makar Aaj Ka Rashifal 26 January 2026 : आज 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो शाम 06 बजकर 37 मिनट के बाद नवमी में प्रवेश करेगी. आज के दिन ग्रहों की की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध ग्रह मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा मेष में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में है, शनि मीन में है. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार ….

Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल

आज आपकी मेहनत और धैर्य काम आएगा. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में तालमेल बना रहेगा. सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा थकान से बचें. आज भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए अच्छा दिन है.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स को पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखनी होगी. मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे. प्राइवेट जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है, पर आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना होगी. बिजनेस में पुराने संपर्क या अनुभव काम आएंगे. आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले सभी कागज़ात अच्छे से जांच लें. जॉब बदलने का निर्णय जल्दबाज़ी में न लें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी. माता–पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनसे अपेक्षाएं ज्यादा न रखें. भाई–बहन के साथ तालमेल ठीक रहेगा. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में संयम रखें.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ व्यवहार में नरमी रखें. काम का तनाव रिश्ते पर न निकालें. सिंगल लोगों के लिए किसी से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन भरोसा बनाने में समय लगेगा. पुराने क्रश से जुड़ी बात सामने आ सकती है, सतर्क रहें.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है. हड्डियों, घुटनों या जोड़ों में दर्द संभव है. पर्याप्त आराम, हल्की एक्सरसाइज़ और कैल्शियम युक्त आहार लाभदायक रहेगा.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (सोमवार):

चंद्र देव को दूध मिश्रित जल अर्पित करें.
“ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
सफेद वस्तुओं का दान करें.
रात में चंद्रमा को शांत मन से निहारें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, धैर्य और निर्णय क्षमता को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 26 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और आज का विशेष उपाय

ALSO READ:- Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें तिथि, स्नान दान का शुभ मुहूर्त और सुख-समृद्धि के लिए खास उपाय

The post मकर राशिफल 26 जनवरी 2026: आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top