खूंटी. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को उलिहातू स्थित आवासीय विद्यालय परिसर में ग्राम सभा की गयी. इस अवसर पर ग्रामीण युवाओं को स्पोर्ट्स का सामान दिया गया. कमांडेंट राजीव भट्ट ने कुल 24 विद्यार्थियों और 36 युवाओं को निःशुल्क स्पोर्ट्स सामग्री दी. इसमें 11 हॉकी स्टिक, दो फुटबॉल, एक हैंडबॉल, दो बैडमिंटन रैकेट शामिल हैं. इस अवसर पर डी समवाय प्रभारी निरीक्षक सहदेव दास ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है.
The post खिलाड़ियों के बीच स्पोर्ट्स सामग्री का किया गया वितरण appeared first on Naya Vichar.