Hot News

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश का अलर्ट जारी, 3 फरवरी तक का वेदर अपडेट आया

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, IMD के अनुसार, 30 जनवरी को दिल्ली में आकाश में बादल छाए रहेंगे. सुबह के वक्त कोहरा छाया नजर आ सकता है. 31 जनवरी को भी आकाश में बादल छाए नजर आ सकते हैं. हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दिन हवा की गति 30 से 40 किमी/ घंटा रहने का अनुमान जताया गया है.

राजस्थान में हो सकती है बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है. यहां गुरुवार सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा. विभाग के अनुसार, प्रदेश में घने कोहरे व सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा. वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 जनवरी व 1 फरवरी को फिर से राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

कश्मीर में कड़ाके की ठंड

कश्मीर में भीषण ठंड पड़ रही है. विभाग ने कहा है कि एक फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे एक बार फिर बारिश का दौर आ सकता है.

किन राज्यों में हो सकती है बारिश

1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में जबकि 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : 31 जनवरी तक कुछ राज्यों में चलेगी शीतलहर, बारिश का भी अलर्ट जारी

1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में जबकि 1 और 2 फरवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 29 और 30 जनवरी को उत्तराखंड में पाला पड़ने की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

The post पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश का अलर्ट जारी, 3 फरवरी तक का वेदर अपडेट आया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top