Hot News

क्लिप-स्टाइल डिजाइन में लॉन्च हुए Realme के नए ईयरफोन्स, 3D ऑडियो के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

Realme Buds Clip Launched: अगर आप ऐसे ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं, जो कानों में चुभें नहीं, देर तक पहनने पर भी आरामदायक रहें और साथ-साथ दमदार साउंड भी दें, तो Realme आपके लिए कुछ नया लेकर आया है. चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने आज हिंदुस्तान में अपने नये Realme Buds Clip को लॉन्च कर दिया है. ये वायरलेस ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं, जिससे कानों पर दबाव नहीं पड़ता और आसपास की आवाज भी सुनाई देती है. इनमें IP55 रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है. ऐसे में म्यूजिक, कॉल्स और स्मार्ट फीचर्स का परफेक्ट बैलेंस चाहने वालों के लिए Realme Buds Clip एक फ्रेश और मॉडर्न ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

Realme Buds Clip प्राइस

कंपनी ने नये Realme Buds Clip को हिंदुस्तान में 5,999 रुपये में लॉन्च किया है. ये Titanium Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च हुए हैं. कंपनी इस पर 500 रुपये का लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिससे इसे 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस प्रोडक्ट की सेल 5 फरवरी से Realme वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी.

कैसा है डिजाइन?

Realme Buds Clip के डिजाइन कि बात करें, तो ये ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं, जो कान के बाहर टिकता है. ऐसे में लंबे समय तक पहने रहते हुए भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी. ईयरबड का वजन सिर्फ 5.3 ग्राम है. वहीं, मैट फिनिश इसे पसीने और ऑइल से सुरक्षित बनाती है.

साउंड और कॉल क्वालिटी

Realme Buds Clip में 11mm ड्यूल-मैगनेट ड्राइवर दिए गए हैं, जो NextBass एल्गोरिदम से पावर लेकर डेप्थ में और दमदार बेस देता है. 3D स्पेशियल ऑडियो और डायरेक्शनल साउंड टेक्नोलॉजी न सिर्फ इमर्सिव एक्सपीरियंस देती है, बल्कि ऑडियो लीकेज को भी कम करने का दावा करती है. AI नॉइस कैंसलेशन और विंड रिडक्शन कॉलिंग को साफ बनाते हैं.

स्मार्ट फीचर्स

ये ईयरबड्स Bluetooth 5.4, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और 45ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं. AI Translator फीचर 30 से ज्यादा भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन देता है. इसमें टच कंट्रोल्स भी मौजूद हैं.

बैटरी और चार्जिंग

एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स 7 घंटे तक चलते हैं. चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 36 घंटे तक है. केस में USB Type-C पोर्ट दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 10,001mAh की बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme P4 Power 5G, जानें फीचर्स और शुरुआती कीमत

The post क्लिप-स्टाइल डिजाइन में लॉन्च हुए Realme के नए ईयरफोन्स, 3D ऑडियो के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top