Hot News

कर्ज से तंग आकर कांग्रेस नेता उमाशंकर पासवान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Kaimur: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पासवान (66 वर्ष) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. वह सोनडिहरा गांव के निवासी थे. उमाशंकर पासवान दलित समाज से जुड़े वरिष्ठ नेता थे और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.

क्या बोले परिजन

परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह उमाशंकर ने अपने ही घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. करीब चार बजे घर की स्त्रीएं बाहर गई थीं. इसी दौरान उन्होंने दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा गया, जहां उमाशंकर पंखे से लटके मिले.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

मौके से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या की वजह बताई है. बताया गया है कि वह लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए थे. कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी थी, लेकिन जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने उन्हें पूरा पैसा नहीं दिया. इसी बात से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे.

सुसाइड नोट में उमाशंकर पासवान ने लिखा है कि उन्होंने अलग-अलग समय पर अपनी जमीन बेची थी, लेकिन तय रकम नहीं मिल पाई. इसके अलावा उन्होंने बैंक से लिए गए लोन का भी जिक्र किया है. कर्ज चुकाने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था, जिससे वह तनाव में रहने लगे थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उमाशंकर पिछले कुछ दिनों से बेहद परेशान थे. मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट के आधार पर हर पहलू को खंगाला जा रहा है. कांग्रेस के जिला नेताओं ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है और इसे पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है.

इसे भी पढ़ें:  सम्राट चौधरी का बड़ा एलान, 2026 तक पूरे होंगे सभी वादे, लगेंगे बड़े उद्योग

The post कर्ज से तंग आकर कांग्रेस नेता उमाशंकर पासवान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top