Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Furu Furu Kare Angwa: जब भी खेसारी लाल यादव का कोई नया गाना आता है तो फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. खेसारी के लेटेस्ट होली सॉन्ग ‘फुरु फुरु करे अंगवा’ में होली का रंगीन माहौल दिखाया गया है. गाने में म्यूजिक से लेकर वीडियो तक सब कुछ बेहद मनोरंजक है. शिल्पी राज की आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया है. इस गाने का वीडियो अपर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. समाचार लिखे जाने तक इस गाने को 31 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
गाने का वीडियो
भाभी संग होली की मस्ती में डूबे खेसारी
वीडियो की चारों तरफ होली का सेटअप दिखाया गया है, जहां लोग रंग-गुलाल और पिचकारी से होली स्पोर्ट्सते नजर आते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस वानू डी पीले रंग के लहंगे में दिखाई देती हैं, जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है. उनके इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं खेसारी लाल यादव रेड कलर के जैकेट में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच होली की मस्ती, ठुमके और हल्की-फुल्की नोकझोंक वाले सीन वीडियो को और एंटरटेनिंग बना रहे. वानू डी के एक्सप्रेशंस और खेसारी का देसी स्वैग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने में खेसारी अपनी ऑनस्क्रीन भाभी को छेड़ते हुए नजर आते हैं, तो वहीं वानू डी भी मजाकिया अंदाज में रंग लगाने की बात करती दिखती हैं.
गाने की पूरी टीम
- सॉन्ग: फुरु-फुरु करे अंगवा
- सिंगर: खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज
- लिरिक्स: अखिलेश कश्यप
- म्यूजिक: अनुराग राजा
- कम्पोजर: आदर्श सिंह
- डायरेक्टर: पवन पाल
- डिजिटल: हैप्पी सिंह
- कंपनी: अपर्णा फिल्म्स
फैंस बोले- लव यू खेसारी भैया
एक यूजर ने लिखा, यह होली के गाना खेसारी लाल यादव का गाना बहुत बढ़िया गाना है अखिलेश कश्यप. एक यूजर ने लिखा, खेसारी लाल यादव को कौन कौन ट्रेंडिंग स्टार मानता है. एक यूजर ने लिखा, मंदिर में पुजारी और भोजपुरी में खेसारी के रहना जरूरी बा. एक यूजर ने लिखा, पुराना खेसारी आ गया. एक यूजर ने लिखा, जब इंडस्ट्री में छान मारा तो खेसारी भैया सबसे आगे हैं ,लव यू खेसारी भैया. एक यूजर ने लिखा, गाना बहुत अच्छा मजा आ गया 100 मिलियन तय बा इस होली में.



यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया भतार चाहते हैं’ रिलीज, आस्था सिंह का कातिलाना लुक वायरल
The post Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया होली गीत ‘फुरु फुरु करे अंगवा’ हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग होली के रंग में डूबी दिखी एक्ट्रेस वानू डी appeared first on Naya Vichar.

