Hot News

Bokaro News : संत के जीवन को बताया पथ प्रदर्शक

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती रविवार को जगह-जगह मनायी गयी. गोमिया प्रखंड के देवीपुर के गोरिया टोला में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष सुनीता देवी व मुखिया पार्वती देवी थे. अतिथियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. मंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन, संघर्ष और दर्शन आज भी समाज के लिए पथ प्रदर्शक है. उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का जो संदेश दिया, वह हर युग में प्रासंगिक है. उनका मानना था कि जन्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि कर्म और मानवता के आधार पर व्यक्ति का मूल्यांकन होना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंसस महेश रविदास ने की. मौके पर समाजसेवी चितरंजन साव, रोहित साव, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान व संतोष साव, नारायण रविदास, लव ठाकुर, महावीर रविदास, करण रविदास, मदन रविदास, रेवत लाल रविदास, चिड़न रविदास, खगेंद्र रविदास सहित अन्य लोग थे.

तेनुघाट में निकाली गयी शोभा यात्रा

तेनुघाट के संत रविदास मंदिर में कार्यक्रम हुआ. लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि युवा पीढ़ी संत के बताये मार्ग पर चले, तभी सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है. इससे पूर्व सभा स्थल से शोभा पदयात्रा निकाली गयी. इसमें पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, उनकी पत्नी कौशल्या सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. समारोह में उनके विधायकी कार्यकाल में स्वीकृत सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया गया. मौके पर जिप सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पेटरवार सीओ अशोक राम सहित कई लोग मौजूद थे. आयोजन में आश्रम के अध्यक्ष हरेंद्र रविदास, सचिव सहदेव राम, आयोजन समिति के सचिव प्यारे लाल, बैजू रविदास, राजू रविदास, उमेश रविदास, दिलीप रविदास, कुलेश्वर रविदास, प्रो धनंजय रविदास, बालगोविंद रविदास, अजय रविदास, किशुन रविदास, उमाशंकर रविदास, अशोक रविदास, मुरली रविदास आदि का सराहनीय रहा. ढोरी बस्ती रेहवाघाट में नवयुवक संघ की ओर से जयंती मनायी गयी. लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये. वक्ताओं ने कहा कि समाज की समृद्धि के लिए लोग अन्य सुविधाओं में कटौती कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें. अंधविश्वास, नशा व अशिक्षा को खत्म करने की आवश्यकता है. मौके पर बाबुचंद रविदास, संतोष रवि, डालेश्वर रवि, सूरज रवि, जुगल रवि, किशोर रवि, अमन कुमार रवि, कुणाल कुमार, दीपनारायण रविदास, शिवम कुमार, राधा देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, रेशमी देवी आदि थे. ढोरी बस्ती रेहवाघाट ढोरी में कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलचंद रविदास व संचालन धरम घांसी ने किया. गोवर्धन रविदास सहित अन्य लोगों ने चित्र पर फूल अर्पित किये और बुद्ध वंदना त्रिशरण का पाठ किया. उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर काली रविदास, डालेश्वर रवि, मुकेश कुमार, शैलेस घासी, उमेश रविदास, राजू रविदास, भरत रविदास, विशेश्वर रविदास, मनोज शर्मा, नकुल रविदास, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी आदि मौजूद थे. गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नू व गुजरूकुंदा में आयोजित कार्यक्रमों में भी मंत्री श्री प्रसाद शामिल हुए. उन्होंने बाबा आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि सहित ग्रामीण थे.

The post Bokaro News : संत के जीवन को बताया पथ प्रदर्शक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top