जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में कोयला खनन करने वाली कंपनी केबीपी माइंस और सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी पर कोयला चोरों ने हमला कर दिया. इस हमले में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि इस हमले में कंपनी के अधिकारी रवि रामाचंद्र राव गंभीर रूप से घायल हो गये. इस मामले को लेकर जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में कंपनी के चालक धीरज कुमार ने लिखित आवेदन दिया है.
पत्थर, लाठी और कुल्हाड़ी से हुआ हमला
कंपनी के अधिकारी वन विभाग और पुलिस के द्वारा बंद कराये गये अवैध कोयला मेनू में फिर से कोयला खनन होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. जिसके बाद 15 से 20 की संख्या में मौके पर मौजूद कोयला चोरों ने पत्थर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उनलोगों के बीच से एक व्यक्ति सबको उकसाते हुए बोल रहा था कि ये केबीपी परियोजना में कार्यरत कंपनी की गाड़ी है और कंपनी वाले लोग हमारे अवैध कोयला मुहानों को बार-बार प्रशासन से भरवाकर हमारा व्यवसाय चौपट कर देते हैं. कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया जिसमें उनका सर फट गया एवं दाहिना हाथ टूट गया. लोगो ने पत्थर से गाड़ी पर मार मार कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. हमलोग वहां से किसी तरह जान बचाकर भागने लगे तो वे लोग हमारे उपर पत्थर चलाकर हमला करने लगे. इस घटना की सूचना मोबाइल के माध्यम से उनलोगों ने कंपनी के अन्य पदाधिकारियों को दी. घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल घाटो वेस्ट बोकारो में इलाज के लिए ले गये. जहां चिकित्सकों ने श्री राव को बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया.
The post Bokaro News : कोयला चोरों के हमले में अधिकारी घायल appeared first on Naya Vichar.
