Hot News

Bokaro News : यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा पीएम आवास

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 में घुटियाटांड़ ऊपर टोला, नीचे टोला व कदमाडीह गांव है. वार्ड की आबादी लगभग छह हजार और वोटर 1545 हैं. घुटियाटांड़ के एसटी-एससी मुहल्ला में लगभग 30 परिवार हैं. अधिकतर कच्चे मकान में रह रहे है. इन लोगों को जमीन के अभाव में पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है. निवर्तमान पार्षद रामचंद्र महतो ने कहा कि प्रशासनी नियमानुसार जमीन का कागजात मुहैया कराने पर जरूरतमंद लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल सकेगा.

और क्या-क्या हैं समस्याएं

वार्ड के स्वास्थय केंद्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. कुछ अन्य समुदाय के जरूरतमंद लोगों को भी पीएम आवास की जरूरत है. वार्ड क्षेत्र में एक पार्क का निर्माण कराने की मांग भी लोग कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स मैदान भी नहीं है.

आठ वर्षों में क्या बदला

करगली सीनियर क्वार्टर से कदमाडीह तक एक करोड़ की लागत से पीसीसी पथ निर्माण किया गया है. 12 लोगों का पीएम आवास व 250 को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है. आयुष्मान हिंदुस्तान के तहत प्रावि घुटियाटांड़ बस्ती के समीप स्थित सामुदायिक भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है. एक सौ अधिक लोगों को पेयजल कनेक्शन दिलाया गया. शिव मंदिर, देवी मंदिर, जेहरा स्थान, काली मंदिर परिसर के अलावा गौरीशंकर महतो के घर से लेकर कदमाडीह तक में पेवर ब्लाॅक बिछाया गया है. तारा सिंह के घर से तालाब तक तथा संतोष सिंह के घर से लेकर सरना स्थल तक पीसीसी पथ का निर्माण किया गया है. लालधारी महतो के घर से शिव मंदिर तक तथा महावीर महतो के घर से रेलवे पुल तक नाली का निर्माण किया गया है.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

पूर्व पार्षद निशा देवी ने कहा कि कुछ जरूरी कार्य हैं, जो नहीं हो सके हैं. हालांकि बहुत सारे कार्य हुए भी हैं. नप गांवों के लोगों से होल्डिंग टैक्स की वसूली कर रहा है. इसे भुगतान करने में गरीब परिवार सक्षम नहीं है. ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स में रियायत मिलनी चाहिए.

सफाई का हाल

घुटियाटांड़ ऊपर टोला, नीचे टोला, कदमाडीह गांव के ग्रामीण प्रतिदिन अपने घरों के आसपास की सफाई करते हैं. नप द्वारा भी कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में

सफाई करायी जाती है. गांव की गलियों व नालियों की सफाई की स्थिति अच्छी है.

एक्सपर्ट व्यू

आशीष कुमार ने कहा कि गांव में बिजली, पानी, सड़क, नाली की समस्याएं तो बहुत अधिक नहीं है. वार्ड में एक लाइब्रेरी व स्पोर्ट्स मैदान का निर्माण होना चाहिए. शहरी क्षेत्र की तरह पार्क, जिम, प्ले ग्राउंड आदि का निर्माण होने से बच्चों व लोगों को सुविधा मिलती.

The post Bokaro News : यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा पीएम आवास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top