Hot News

Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: कर्क राशि के धन भाव में चंद्रमा-केतु की युति, हो सकता है आर्थिक नुकसान, वाणी पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: कर्क (Cancer): चंद्रमा का केतु के साथ होना आपको ‘ओवरथिंकिंग’ की ओर ले जा सकता है. आज मानसिक रूप से थोड़े लो महसूस कर सकते हैं. फिजिकल एक्टिविटी करते समय ध्यान रखें, पैर में चोट या मोच लग सकती है. कमाई अच्छी रहेगी लेकिन लव लाइफ में थोड़े ड्रामे हो सकते हैं. करियर में मेहनत का फल मिलेगा.

आज का कर्क राशिफल.

प्रभाव: राशि स्वामी चंद्रमा का केतु के साथ धन भाव में होना आर्थिक उतार-चढ़ाव और वाणी में कड़वाहट ला सकता है.

करियर-बिजनेस: मकर के चार ग्रह आपके सप्तम भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे साझेदारी के बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। ऑफिस में अपनी सॉफ्ट स्किल्स के कारण आप कठिन क्लाइंट्स को भी मना लेंगे। हालांकि, अचानक धन हानि के योग हैं, इसलिए आज निवेश करने से पहले दो बार सोचें।

लव लाइफ: चंद्रमा की स्थिति आपको बहुत भावुक बनाएगी, जिससे आप पार्टनर की छोटी बात का बुरा मान सकते हैं। केतु का प्रभाव आपको रिश्ते में अलगाव का अनुभव करा सकता है। संयम रखें और पार्टनर को अपनी भावनाओं को समझने का मौका दें।

हेल्थ: मुख, दांतों या गले में इन्फेक्शन की संभावना है। ज्यादा ठंडा पानी या मसालेदार भोजन से परहेज करें। मानसिक उलझनों को दूर करने के लिए आज मौन का सहारा लेना आपके नर्वस सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

सावधानी: आज किसी को भी कर्ज देने से बचें, वापसी मुश्किल होगी।

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और चंद्रमा को अर्घ्य दें।

शुभ अंक-8. शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Vivah Muhurat 2026 Dates: शुक्र उदय के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन, फरवरी से जुलाई तक 63 मुहूर्त, दिसंबर तक मिलेंगे 81 दिन

The post Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: कर्क राशि के धन भाव में चंद्रमा-केतु की युति, हो सकता है आर्थिक नुकसान, वाणी पर रखें नियंत्रण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top