Sleeping in Daytime: आपने बहुत सारे लोगों को ऐसा कहते सुना होगा कि वे रात को काफी देर से सोते हैं और इस नींद की भरपाई वे दिन में सोकर करते हैं. दिन में सोने से आपकी रात की थकान तो दूर हो जाती है लेकिन सेहत के लिए यह बहुत हानिकारक होता है. दिन में सोने से होने वाले नुकसान के बारे में जान कर आपकी आंखों की नींद ही उड़ जाएगी. अगर आप दिन के वक्त थोड़ी की झपकी यानी 10-15 मिनट के लिए सोते हैं तो यह सेहत के लिए बढ़िया रहता है. जबकि इससे ज्यादा सोना आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है. तो चलिए जानते हैं दिन में सोने से होने वाले नुकसान के बारे में.
दिन में सोने से होने वाली बीमारियां
- दिन में सोने से अनिद्रा या नींद न आने की बीमारी शुरू हो सकती है. वैसे तो सुनने में यह बीमारी सामान्य लगती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. धीरे-धीरे यह बीमारी आपको अस्पताल के चक्कर लगवा सकती है.
- दिन में सोने से आप डिप्रेशन, कन्फ्यूजन और याददाश्त कमजोर होने जैसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं.
- इससे आप में चिड़चिड़ाहट और व्यवहार में बदलाव का आना संभव है.
यह भी पढ़ें: Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde: कई समस्याओं का समाधान है तुलसी का पानी, जान लें इसके फायदे
- दिन के वक्त सोने से शरीर में थकान, शरीर का शांत पड़ना और आलस जैसी समस्या हो सकती है.
- किसी भी काम को करने में मन नहीं लगना भी दिन में सोने के साइड इफेक्ट हैं.
- अगर आप लंबे समय तक रात को जगते और दिन में सोते हैं तो आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट संबंधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं.
- इसके अलावा आपकी नजरें भी कमजोर हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Sendha Namak Khane Ke Fayde: सेहत के लिए कमाल है सेंधा नमक, जानिए इसके फायदे
यह भी पढ़ें: Rice Soup Benefits: डाइट में शामिल करें सेहत से भरपूर राइस सूप, जानें इसके फायदे
The post आज ही छोड़ दें दिन में सोने की आदत, वरना झेलनी होगी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

