Anant Singh: 27 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद चुनाव का रिजल्ट आएगा. इससे पहले नेतृत्वक उठापटक देखने के लिए मिल रही है. शनिवार को जेडीयू से अनंत सिंह को निकाल दिया गया. इस बीच अब उनका बड़ा बयान आ गया है. इसके साथ ही अनंत सिंह के आवास पर अभी से ही जश्न की तैयारी शुरू कर दी गई है. रसगुल्ले और भोज की तैयारियां हो रहीं हैं.
अनंत सिंह ने किया ये दावा
एक मीडिया चैनल ने बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने जेडीयू पर हमला बोला. अनंत सिंह ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में पार्टी सिर्फ 12 सीटों पर सिमट जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, पार्टी उनका है, हमको कोई ऐतराज नहीं. हमको कोई दिक्कत नहीं है. अनंत सिंह ने आगे कहा, अब पार्टी को अपनी औकात पता चल जाएगी. इस तरह से अनंत सिंह जेडीयू की कार्रवाई के बावजूद तेवर में दिखे.
नीतीश कुमार पर क्या बोले?
इस दौरान अनंत सिंह ने नीतीश कुमार और निशांत कुमार पर भी अपनी बात रखी. इन दोनों के लिए अनंत सिंह नरम दिखे. अनंत सिंह ने पहले की तरह ही नीतीश कुमार के लिए निष्ठा जाहिर की. उन्होंने कहा कि वे पहले भी नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी रहेंगे. वो कहीं भी रहे नीतीश कुमार का सम्मान करते रहेंगे. नीतीश कुमार होते तो कौन आज पार्टी से निकाल देता. वो तो बेचारे कुछ नहीं हैं. केकड़ा-बिच्छु सब पार्टी का मालिक बन गया है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी
शनिवार को अनंत सिंह को जेडीयू से निकाले जाने के बावजूद उनके आवास पर जश्न का माहौल रहा. हलवाई रसगुल्ले बना रहे थे. इसके साथ ही उनके आवास पर हलचल भी तेज थी. एमएलसी चुनाव में जीत से पहले ही भोज की तैयारी चल रही थी. इतना ही नहीं, शनिवार की रात उनके आवास पर आतिशबाजी भी हुई. उनके कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा, अनंत सिंह को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार का विरोध
बिहार विधान परिषद चुनाव में अनंत सिंह ने जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था. अनंत सिंह ने ना सिर्फ अनुज सिंह के लिए प्रचार किया और वोट मांगा बल्कि नीरज कुमार के खिलाफ जमकर बयानबाजी भी की. कई बार दोनों नेताओं के बीच सुलह करने की कोशिश की गई. लेकिन आखिरकार जेडीयू ने अनंत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर करने का फैसला लिया.
Also Read: अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा? चिराग समेत इन्होंने किया रिएक्ट
The post JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- औकात पता चल जाएगा, देर रात आवास पर हुई आतिशबाजी appeared first on Naya Vichar.

