Hot News

चार्ज की टेंशन खत्म, 10001 एमएएच बैटरी वाले रियलमी पी4 पावर की सेल शुरू

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो दिनभर के चार्जिंग की टेंशन खत्म कर दे, तो आज आपके लिए सही मौका है. Realme का नया दमदार फोन Realme P4 Power 5G आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए अवेलेबल हो गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 10,000mAh की मॉन्स्टर बैटरी, जो इसे भीड़ से बिल्कुल अलग बनाती है. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन सिर्फ 219 ग्राम है और यह हाथ में किसी नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा ही फील देता है. फोन के साथ-साथ आज Realme Buds Clip की भी पहली सेल शुरू हो गई है, जिसमें दोनों प्रोडक्ट्स पर लॉन्च ऑफर्स का पूरा फायदा उठाया जा सकता है.

Realme P4 Power 5G की कीमत और पहली सेल ऑफर्स

Realme P4 Power 5G में तीन वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB ऑप्शन में अवेलेबल है. बेस वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है.

ऑफर्स कि बात करें तो यूजर्स को 2,000 रुपये का बैंक ऑफर या 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल सकता है.

पहली सेल में कंपनी चार साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है, जिसकी कीमत 2,999 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा Realme डिवाइस एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का एडिशनल फायदा भी मिलेगा, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाती है.

Realme Buds Clip की कीमत

Realme Buds Clip की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, पहली सेल ऑफर के तहत इस पर 500 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 5,499 रुपये हो जाएगी. फोन और ईयरबड्स दोनों ही Realme की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.

Realme P4 Power 5G में क्या है खास?

डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8 इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्पले दिया गया है. इसमें HDR 10+ सपोर्ट के साथ 6,500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलेगी. इसके अलावा फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है. साथ ही इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन भी दिया गया है, ताकि आपके फोन की सेफ्टी जबरदस्त रहे.

डिजाइन कि बात करें, तो Trans Silver कलर प्रीमियम लुक देता है, जबकि Trans Orange और Trans Blue ज्यादा बोल्ड पसंद करने वालों के लिए है. इसका डिजाइन Pearl Academy के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

फोन में HyperVision+ AI चिप सपोर्ट के साथ MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टी टास्किंग के दौरान इसकी परफॉर्मेंस स्मूद और रिस्पॉन्सिव रहेगी. यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर रन करता है. कंपनी का दावा है कि इसे तीन साल तक OS अपडेट्स और चार सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

कैमरा सेटअप में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है.

Realme P4 Power 5G हिंदुस्तान में 10,001mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, जो स्मार्टफोन सेगमेंट में अभी भी काफी रेयर है. सिलिकॉन-बेस्ड डेंस बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से फोन हेवी फील नहीं होगा. बैटरी सेफ्टी के लिए फोन को TUV की 5-स्टार रेटिंग मिली है. यह 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज की सेल शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

The post चार्ज की टेंशन खत्म, 10001 एमएएच बैटरी वाले रियलमी पी4 पावर की सेल शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top