Hot News

कोडरमा में केंद्र पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन – बजट में झारखंड को ठेंगा दिखाया, हम दिखा दें तो?

Koderma News: झारखंड के कोडरमा की दिग्गज नेता शालिनी गुप्ता गुरुवार 5 फरवरी 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गई हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कोडरमा के लोकाई मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने भी शिरकत की. इस मौके पर दिशोम गुरु पद्मश्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई.

चतरा में अंबेडकर विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र प्रशासन ने बजट में ठेंगा दिखाया. अगर हम भी ठेंगा दिखा दें, तो देश अंधेरे में डूब जाएगा. उन्होंने कहा कि हम कुत्ते बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जेपीएससी की उम्र सीमा घटाने का अनुरोध कर रहे हैं. हम उस पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चतरा में अंबेडकर विश्वविद्यालय बनाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता को ठेंगा दिखाया गया. मंईयां सम्मान योजना में कोई कमीशन नहीं. एक बटन दबता है और सीधा उनके खातों में पैसा जाता है.

संघर्षों से पैदा हुआ है झारखंड: हेमंत सोरेन

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘मैं शालिनी गुप्ता और उनके नेतृत्व में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं.’ उन्होंने कहा कि आज जेएमएम में एक और कड़ी जुड़ी है और वह शालिनी गुप्ता हैं. मैं कोडरमा कई बार आया हूं. लंगे समय के बाद झारखंड अलग राज्य बना है. गुरुजी और अनगिनत झारखंडियों ने आंदोलन करके अलग राज्य लिया. यह झारखंड संघर्षों से पैदा हुआ है.’

कोडरमा में बाल मजदूरी सबसे अधिक

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है. यहां भगवान बिरसा मुंडा और चांद भैरव जैसे वीर पैदा हुए. उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर झारखंड अलग होने तक सभी आंदोलन में यहां के लोगों ने त्याग और बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि कोडरमा के लोगों को पेट पालने के लिए अब दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि कोडरमा में बाल मजदूरी सबसे अधिक है.

भाजपा ने मजदूरों को सड़कों पर ला दिया

मुख्यमंत्री सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड में लोहा, कोयला, अभ्रक सबकुछ है, लेकिन इसे गरीब राज्य बनाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई और गुजरात को बड़ा शहर बनाना है. झारखंड-बिहार को मजदूर बना दिया गया है, ताकि उन शहरों में यहां के लोगों को मजदूर बनाया जाए. भाजपा ने कोरोना में लॉकडाउन कर लोगों को सड़कों पर ला दिया. उस समय आपका बेटा मजदूरों को हवाई जहाज से लाने और सुरक्षित घर तक पहुंचाने का काम किया.

रांची से नहीं, गांव से चलती है हमारी प्रशासन: हेमंत

उन्होंने कहा कि गरीब हैं तो कुछ भी करेंगे, अब ऐसा नहीं चलेगा. पिछले 15 सालों में इन लोगों ने झारखंड को बर्बाद कर दिया. हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि देश-विदेश में कहीं भी कोई हादसा होगा, हमारी प्रशासन मदद करेगी. हमारी प्रशासन रांची से नहीं, गांव से चलती है.

झामुमो के बेहतर नेतृत्वकर्ता हैं हेमंत: सुदिव्य कुमार सोनू

समारोह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यह खुशी की बात है कि कोडरमा की जनता ने करवट लेने का मन बनाया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आपके संघष का फल जरूर मिलेगा. कोडरमा के लोगों को समस्या के निराकरण के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. नारी शक्ति के लिए हेमंत सोरेन ने सबसे अधिक काम किया है. उन्होंने कहा कि झामुमो आंदोलन के रास्ते यहां तक पहुंचा है और हेमंत सोरेन उसके बेहतर नेतृत्वकर्ता हैं.

झारखंड जिनका है, उन्हीं का रहेगा: शालिनी गुप्ता

कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विकास पुरुष बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से नयी ऊर्जा नयी उत्साह का संचार हुआ है. इससे कोडरमा को एक नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि हमारे समर्थक पिछले 15 साल से संघर्ष कर रहे हैं. अब हम सबको कोडरमा की समस्या को दूर करना है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि अब झारखंड हमारा है. लेकिन, झारखंड जिनका है, उन्हीं का था और उन्हीं का रहेगा भी.

इसे भी पढ़ें: रमा खलखो से ज्यादा अमीर रोशनी खलखो, किस पर कितना केस?

हेमंत सोरेन ने झारखंड का बढ़ाया मान

अपने संबोधन में शालिनी गुप्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड का मान-सम्मान को बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि दावोस में मुख्यमंत्री ने झारखंड का परचम लहराया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हेमंत सोरेन को जेल में रखा. इन जालसाजों को झारखंड से दूर रखना है. केंद्र झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघष को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जब तक मेरे शरीर में प्राण रहेगा, मैं आखिरी सांस तक आपके साथ रहूंगी.’

इसे भी पढ़ें: नेतृत्वक कुनबा बढ़ाने में जुटे झारखंड के दिग्गज! पति, पत्नी, बेटा मैदान में

The post कोडरमा में केंद्र पर गरजे सीएम हेमंत सोरेन – बजट में झारखंड को ठेंगा दिखाया, हम दिखा दें तो? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top