Hot News

हल्की भूख को शांत करने का बढ़िया ऑप्शन है चना पापड़ी चाट

Chana Papdi Chaat: चाट का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो आपने कई तरह के चाट का स्वाद चखा होगा. आज हम आपके लिए चना पापड़ी चाट की रेसिपी लेकर आए हैं. यह चाट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. शिशु तो चाट के शौकीन होते ही हैं बड़े भी इसे उंगलियां चाट कर खाएंगे. आप इसे जरूर बनाकर ट्राई करें. हम आपको इसकी फटाफट बनने वाली रेसिपी बताते हैं.

चना पापड़ी चाट बनाने की सामग्री

  • आटा – 1 कप
  • बेसन – 2 बड़े चम्मच
  • मैदा – 1 बड़ा चम्मच
  • काले चने – 1 कप
  • छोटा प्याज – 1
  • टमाटर -1
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – आवश्यकतानुसार
  • हरी मिर्च – 1
  • मूली – आवश्यकता अनुसार
  • सफेद नमक – 1 चम्मच
  • काला नमक – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • गर्म मसाला – 1/2 चम्मच
  • बडा नींबू – 1
  • सोडा – 1/4 चम्मच

यह भी पढ़ें: मुंह से नहीं जाएगा आलू चाट सुशी रोल का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

चना पापड़ी चाट बनाने की विधि

  • चना पापड़ी चाट बनाने के लिए 5-6 घंटे पहले चना को भिगो कर पानी में रख दें.
  • इसके बाद प्रेशर कुकर में चना, एक चम्मच सफेद नमक और सोडा डाल कर 6-7 सीटी लगा दें.  
  • फिर टमाटर, प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च को महीन काट लें.
  • साथ ही एक नींबू काट लें और थोडी सी मूली भी कस लें.
  • फिर आप आटा में बेसन, मैदा, 1 चम्मच नमक डालकर गूंथ लें और इसे पतली पतली बेल लें.
  • अब इसे कपड़े पर 20 मिनट के लिए फैला लें.
  • फिर एक कड़ाही में तेल को खूब गर्म करके अलट पलट कर तल लें.
  • इसके बाद चने मे टमाटर, पयाज, हरा धनिया, हरी मिर्च, मूली, नीबूं का रस, चाट मसाला, गरम मसाला, थोड़ी लालमिर्च और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब एक प्लेट में पापड़ी को रख कर उसके ऊपर से इस मिश्रण को डालें.
  • फिर इसके ऊपर से 2 चम्मच दही डाल दें.
  • आपकी चटपटी चना पापड़ी चाट बनकर तैयार हो चुकी है.
  • अब आप इसे सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

यह भी पढ़ें: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट

The post हल्की भूख को शांत करने का बढ़िया ऑप्शन है चना पापड़ी चाट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top