Hot News

दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों का बदला शेड्यूल, रेलवे ने जारी की सूची, टाइम टेबल पर आया अपडेट

Bihar Train News: पूर्वोत्तर रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. इनमें तीन अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस भी शामिल हैं. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह बदलाव ट्रेनों के खुलने वाले स्टेशनों और स्टेशनों के समय में किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव पूरे रूट में नहीं, बल्कि केवल शुरुआती और अंतिम स्टेशनों पर लागू होगा. इससे ट्रेनों की टाइम टेबल व्यवस्था सुधरेगी और लेट होने की समस्या कम होगी.

क्या-क्या बदलाव हुआ

सबसे ज्यादा असर दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है. 1 अप्रैल से दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 8:20 के बजाय 08:15 बजे खुलेगी. इसी तरह दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शाम 5:20 के बजाय 5:15 बजे रवाना होगी. जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस भी पांच मिनट पहले चलाई जाएंगी.

अप्रैल के पहले सप्ताह में कई अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव होगा. 2 अप्रैल से दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दोपहर 3:00 के बजाय 2:55 बजे चलेगी. 3 अप्रैल से दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सुबह 4:30 की जगह 4:20 बजे खुलेगी. जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयु यमुना एक्सप्रेस भी पांच मिनट पहले रवाना होगी. इसके अलावा दो अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस और सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है.

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के अंतिम स्टेशनों पर पहुंचने के समय में भी बदलाव किया है. पुणे-दरभंगा, नई दिल्ली-दरभंगा, अमृतसर-दरभंगा, अहमदाबाद-दरभंगा और मदार-दरभंगा अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अब बदले हुए समय पर दरभंगा पहुंचेंगी. अमृतसर-जयनगर, एलटीटी-जयनगर, एलटीटी-रक्सौल और आनंद विहार से आने वाली ट्रेनों के पहुंचने का समय भी बदला गया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

The post दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों का बदला शेड्यूल, रेलवे ने जारी की सूची, टाइम टेबल पर आया अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top