Hot News

एंथ्रोपिक एआई का कंप्यूटर कोवर्क उड़ा रहा साॅफ्टवेयर कंपनियों की नींद, ये है खासियत

Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई साॅफ्टवेयर इंडस्ट्री के लिए सदमे की तरह उभरा है. एंथ्रोपिक एआई का प्रभाव इससे समझा जा सकता है कि अमेरिकी शेयर बाजार लगातार गिरा है. एंथ्रोपिक एआई का असर बुधवार को हिंदुस्तानीय बाजारों पर भी दिखा और इसके प्रभाव से शेयर मार्केट में भारी उठा–पटक दिखा. हिंदुस्तानीय कंपनियों के स्टाॅक्स गिरे और भविष्य को लेकर आशंका की वजह से इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचसीएल जैसी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी गई. आखिर क्या है एंथ्रोपिक एआई, जिसकी धमक से पूरा विश्व हिल गया है, आइए समझते हैं.

क्या है एंथ्रोपिक एआई (Anthropic AI)?

एंथ्रोपिक एआई एक अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है. यह मूलत: एक रिसर्च बेस कंपनी है, जिसके AI मॉडल क्लॉड (Claude) को काफी सफलता मिली है. यह एक लैंग्वेज मॉडल है. लैंग्वेज मॉडल कहने का अर्थ है एंथ्रोपिक एआई ने अपने भाषा मॉडल Claude 3 को पेश किया. इस माॅडल में जरूरतों के अनुसार तकनीक का विकास किया गया.

क्लॉड 3 क्या है, कैसे करता है काम?

क्लॉड 3 रिसर्च बेस काम करता है. इसे जरूरतों के अनुसार तीन श्रेणी में बांटा गया है. हर कैटगरी में अलग–अलग विकल्प दिए गए हैं, जिसे जरूरतों के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है.

1.क्लॉड हाइकू (Claude Haiku) यह कम खर्च में सबसे तेज काम करने वाला माॅडल है. इसका उपयोग साधारण या यूं कहें कि रोजमर्रा के जीवन की जरूरतों के अनुसार किया जाता है.

  1. क्लाउड सॉनेट( Claude Sonnet) यह माॅडल बहुत अच्छा है. इसका उपयोग आॅफिस वर्क के लिए खास तौर पर किया जाता है.
  2. क्लाउड ओपस ( Claude Opus) मॉडल क्लॉड का सबसे बेहतरीन मॉडल है. इसका इस्तेमाल रिसर्च वर्क के लिए किया जाता है. गंभीर और कठिन विषयों का समाधान इस माॅडल के जरिए किया जाता है.
    मॉडल क्लॉड की विशेषता यह है कि यह तस्वीरों के जरिये भी सवालों के जवाब दे सकता है. यह गंभीर अध्ययन और विश्लेषण करता है और विषयों को याद भी रखता है.

क्लाउड कोवर्क (Claude Cowork) ला सकता है भयंकर परिवर्तन

क्लाउड कोवर्क एंथ्रोपिक एआई का क्रांतिकारी और बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला माॅडल है. यह माॅडल ना सिर्फ कमांड देने वाले से बात करके उसकी समस्याओं का समाधान करता है, बल्कि यह उसके कंप्यूटर पर उसके प्रॉम्प्ट (कमांड) के आधार पर काम करता है. यह कंप्यूटर के माउस को चला सकता है. फोल्डर बना सकता है. कंटेंट को पढ़कर उसे अरेंज कर सकता है. यह क्लाउड एक असिस्टेंट की तरह काम करता है और आप उससे जैसे काम करवाना चाहें कर सकते हैं. किसी आर्टिकल को सुधारना, उसे सुरक्षित रखना जैसे काम प्रमुख है. यह विषयों को समझकर उसे सुरक्षित रखता है.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

एंथ्रोपिक एआई की खासियत क्या है?

एंथ्रोपिक एआई जिस तरह से काम करता है, वह नैतिक मूल्यों पर जोर देता है. इसमें सुरक्षा की भावना पर बहुत ध्यान दिया गया है. एंथ्रोपिक एआई जिस प्रकार विश्लेषण और अध्ययन करता है, वह यह साबित करता है कि इसमें झूठी और गलत जानकारी आने की संभावना बहुत कम है और यह दिए गए कमांड के आधार पर बेहतरीन और सुरक्षित काम करता है.

साॅफ्टवेयर कंपनियां क्यों घबरा रही हैं?

एंथ्रोपिक एआई के Computer Use / Cowork माॅडल से कुछ साॅफ्टवेयर कंपनियां परेशान हैं. इसकी वजह यह है कि यह माॅडल दिए गए प्राम्प्ट के आधार पर फाॅर्म भरने, डेटा इंट्री करने और एडिटिंग का काम बहुत ही सहजता से कर सकता है. यह कंप्यूटर के स्क्रीन को पढ़ता है और आदेश के अनुसार काम करता है. हालांकि यह बिना प्राम्प्ट के कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन कंपनियां इसके अपडेटेड वर्जन से डर रही हैं.

ये भी पढ़ें : अगर हो पैसे की कमी और इग्नोरेंस, सुसाइड नहीं है रास्ता

Menstrual Hygiene :  सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा– मेंस्ट्रुअल हाइजीन लड़कियों का संवैधानिक अधिकार?

UGC New Regulations :  यूजीसी के नये नियमों की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल 2012 का नियम प्रभावी; जानें पूरी बात

The post एंथ्रोपिक एआई का कंप्यूटर कोवर्क उड़ा रहा साॅफ्टवेयर कंपनियों की नींद, ये है खासियत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top