Aaj Ka Vrishabh Rashifal 07 Febuary 2026: वृषभ राशि- (Taurus)- राशि स्वामी शुक्र का कुंभ में होना आपको सोशल मीडिया और नेतृत्व में ‘फेमस’ बनाएगा. आज का दिन खुशियों से भरा है. जो लोग पॉलिटिक्स या सोशल वर्क में एक्टिव हैं, उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और आप अपने करीबियों के साथ हंसी-मजाक में अच्छा समय बिताएंगे.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र कुंभ में राहु के साथ हैं, जो आपको सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग या नेतृत्व में अचानक ‘फेमस’ कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और सीनियर आपके काम करने के नए अंदाज से प्रभावित होंगे. आर्थिक रूप से दिन मजबूती लेकर आएगा.
लव लाइफ: लव लाइफ के लिए दिन खुशियों भरा है. पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहितों के लिए आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है. शुक्र का प्रभाव आपके रिश्ते में नयापन और रोमांस बढ़ाएगा.
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, कुंभ के ग्रहों के प्रभाव से नसों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है. शारीरिक सक्रियता बनाए रखें और रात के समय भारी भोजन से परहेज करें.
सावधानी: सोशल मीडिया पर अपनी निजी बातें साझा करते समय मर्यादा का ध्यान रखें.
उपाय: शनि मंदिर में काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करें.
शुभ अंक-5. शुभ रंग- बैंगनी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!
Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
The post वृषभ राशिफल 07 फरवरी 2026: पार्टनर संग बिताएंगे यादगार पल, सिंगल को मिल सकता है खास पार्टनर appeared first on Naya Vichar.
