Hot News

Aurangabad News : पुलिस बल की मजबूती का आधार ही बेहतर प्रशिक्षण : एसपी

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद पुलिस केंद्र में नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से पीटी एवं परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल स्वयं पुलिस केंद्र पहुंचे और वहां चल रहे सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण का गहन निरीक्षण किया. प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और सिपाहियों की दक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान पीटी, परेड, ड्रिल, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक मजबूती से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली और सिपाहियों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया. एसपी अंबरीश राहुल ने कहा कि पुलिस बल की मजबूती का आधार बेहतर प्रशिक्षण है. शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से संतुलित पुलिसकर्मी ही कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाल सकते है. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और टीम भावना पर विशेष जोर दिया जाये. सिपाहियों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ काम करने के लिए तैयार किया जाना आवश्यक है. पुलिस केंद्र औरंगाबाद में वर्तमान में विभिन्न जिलों से आये 414 नवनियुक्त सिपाही बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इन सिपाहियों को कानून, पुलिस कार्यप्रणाली, शारीरिक प्रशिक्षण, परेड, हथियार संचालन, आपदा प्रबंधन तथा आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित और जनहितैषी पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करना है. पुलिस अधीक्षक ने सिपाहियों से कहा कि वे प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा और गंभीरता से लें, क्योंकि यही प्रशिक्षण उनके पूरे सेवाकाल की नींव तय करता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इन्हीं सिपाहियों के कंधों पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने और जनता की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी होगी. निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र के वरीय पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे. एसपी के निरीक्षण से प्रशिक्षणरत सिपाहियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखा गया.

The post Aurangabad News : पुलिस बल की मजबूती का आधार ही बेहतर प्रशिक्षण : एसपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top