बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट
Hazaribagh Crime: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बड़कागांव बाजार स्थित प्रभु सोने की दुकान में घुसकर हथियारबंद लुटेरों ने करीब 25 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए. लूट की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है. जब स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने करीब 5-6 राउंड गोलियां भी चलाईं, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गए. घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.
लुटेरों ने चलाई गोलियां
लूट के बाद जब अपराधी दुकान से निकलकर भाग रहे थे, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. खुद को घिरता देख लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान कांग्रेस नेता रामसेवक सोनी के भाई सुधीर सोनी के हाथ में गोली लग गई. गोली लगते ही इलाके में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
मोटरसाइकिल से आए थे लुटेरे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद वे उसी मोटरसाइकिल से बड़कागांव की पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं.
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोली लगने से घायल सुधीर सोनी को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और समर्थक अस्पताल पहुंच गए.
इसे भी पढ़ें: झींकपानी में 150 स्त्रीएं मंईयां सम्मान योजना से वंचित, मंत्री का कार्यालय घेरा
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: एम्बुलेंस में डीजल नहीं, बरवाडीह में तड़पता रहा ब्रेन हेमरेज का मरीज
The post हजारीबाग के बड़कागांव में गोलीबारी, जेवर दुकान में 25 लाख के गहने की लूट appeared first on Naya Vichar.