ये गाड़ी कितना माइलेज देगी? बिलकुल यही सवाल सबसे पहले मन में उठता है जब कोई इंडिया में पहली बार कार खरीदने की सोचता है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ज्यादा माइलेज देने वाली कारें लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं. ऐसे में Maruti Suzuki हिंदुस्तान में लंबे समय से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. पनी कम कीमत में भरोसेमंद और शानदार माइलेज वाली कारें देती है. आइए आपको बताते हैं Maruti की ऐसी 5 कारों के बारे में जो बढ़िया ARAI माइलेज देने के साथ बजट में भी फिट बैठती हैं.
Maruti Suzuki Wagon R
Wagon R की शुरुआती कीमत करीब 4.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह कार लगभग 33.40 km/l तक का माइलेज देने का दावा करती है. इसका लंबा और सीधा डिजाइन ऐसा है कि गाड़ी में बैठना-उतरना काफी आसान हो जाता है. ऊपर से अंदर अच्छा खासा हेडरूम और बढ़िया विजिबिलिटी मिलती है. यही कारण है कि ये कार फैमिली और शहर में रोज चलाने वालों के लिए पहली पसंद बनी हुई है.
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift की शुरुआती कीमत करीब 5,78,900 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये कार लगभग 30 km/l तक का माइलेज दे देती है. ये कार अपने स्पोर्टी लुक और आसान ड्राइविंग के लिए जानी जाती है. इसमें स्टाइल भी मिलता है और ड्राइविंग का मजा भी. ऊपर से बढ़िया माइलेज होने की वजह से जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ता.
Maruti Suzuki Alto K10
Alto K10 एक बढ़िया ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 3.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. ये लगभग 27 km/l तक का माइलेज देती है. छोटी साइज होने की वजह से इसे शहर में चलाना और पार्क करना काफी आसान रहता है. इतना ही नहीं, मेंटेनेंस का खर्च भी ज्यादा नहीं आता. पहली कार लेने वालों के लिए ये काफी सही चॉइस मानी जाती है.
Maruti Suzuki Celerio
Celerio की कीमत करीब 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये कार लगभग 26.68 km/l का बढ़िया माइलेज देती है. ये एक ऐसी हैचबैक है जिसे चलाना आसान है, अंदर बैठने की अच्छी-खासी जगह मिल जाती है और पेट्रोल का खर्च भी ज्यादा नहीं होता.
Maruti Suzuki Dzire
अगर आप ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो कंफर्टेबल भी हो और माइलेज भी जबरदस्त दे, तो नई Maruti Suzuki Dzire बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये करीब 34 km/l तक का माइलेज दे देती है. इसमें सेडान वाला बढ़िया स्पेस, आरामदायक केबिन और बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: Toyota Fortuner के बजट में आती हैं ये 5 लग्जरी सेडान, देखें क्या-क्या हैं इनकी खूबियां
The post कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली Maruti की कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.