Baingan Shimla Mirch Sabji: अगर आप रोटी या पराठे के साथ आलू की सब्जी से हटकर कुछ और सब्जी बनाने का सोच रहे हैं तो बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. इस सब्जी में शिमला मिर्च की खुशबू और मसालों का स्वाद खाने के मजा को दोगुना कर देता है. आइए जानते हैं इस सब्जी को तैयार करने का तरीका.
बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बैंगन- 2
- शिमला मिर्च- 1
- प्याज- 2
- टमाटर- 2 (बारीक कटे हुए)
- हरी मिर्च- 1 ( बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
- धनिया पत्ती – 2 चम्मच
बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी को कैसे तैयार करें?
- बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए बैंगन को धोकर क्यूब्स में काट लें. शिमला मिर्च और 1 प्याज को भी क्यूब्स में काट लें. कड़ाही में तेल डालें और बैंगन को डालकर फ्राई कर लें. प्याज और शिमला मिर्च को भी फ्राई करके निकाल लें.
- अब आप दूसरी कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें. इसके बाद आप जीरा को डाल दें. जीरा जब चटकने लगे तब आप बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद आप टमाटर और हरी मिर्च को डालकर पका लें. टमाटर को आप नरम होने तक पका लें.
- अब आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाए.
- इसके बाद आप बैंगन, प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. थोड़ा पानी डाल दें और ढककर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें.
- गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें. ऊपर से हरा धनिया डाल दें.
यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
The post खाने में आ जाएगा मजा, जब ऐसे तैयार करेंगे बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी appeared first on Naya Vichar.