Rajasthan Weather : मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी.
https://t.co/IUarWaoSUv@moesgoi @RWFC_ND @IMDWeather
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) February 7, 2026
विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.
The post एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के मौसम को करेगा प्रभावित, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.