Hot News

Besan Nariyal Laddu: स्वाद में लाजवाब बेसन नारियल लड्डू को आसान स्टेप्स में ऐसे करें तैयार

Besan Nariyal Laddu: त्योहारों, खास मौके या बच्चों के लिए मीठे में कुछ बनाने का सोच रहे हैं तो लड्डू को तैयार कर सकते हैं. त्योहार के मौके पर घरों में बेसन के लड्डू अक्सर बनाए जाते हैं. जब ये लड्डू तैयार होते हैं, तो सुगंध पूरे घर में फैल जाती है और खाने की इच्छा और भी बढ़ जाती है. अगर आप बेसन के लड्डू में थोड़ा ट्विस्ट देना चाहते हैं तो बेसन नारियल के लड्डू को बना सकते हैं. बेसन और नारियल का कॉम्बिनेशन खाने में स्वादिष्ट लगता है. इस लड्डू को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसका मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका मन मोह लेता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बेसन नारियल लड्डू बनाने की विधि. 

बेसन नारियल लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेसन- 1 कप
  • नारियल- आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • घी- आधा कप
  • पिसी हुई चीनी- स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू- 10-12 बारीक कटे हुए 
  • बादाम- 10-12 बारीक कटे हुए 
  • किशमिश- 10-12

बेसन नारियल लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • बेसन नारियल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें बेसन डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें. बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें नहीं तो बेसन जल जाएगा.
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और थोड़ी देर तक भूनें. इसके बाद आप इसमें बारीक कटे हुए काजू और बादाम को डाल दें. फिर किशमिश को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने पर इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर को मिला लें. हाथ में घी लगा लें. मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लें और हाथ से लड्डू तैयार कर लें. इस तरह से आप सारे लड्डू को तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

The post Besan Nariyal Laddu: स्वाद में लाजवाब बेसन नारियल लड्डू को आसान स्टेप्स में ऐसे करें तैयार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top