PM Modi Malaysia Visit: पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुआलालंपुर पहुंच गया हूं. हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किये गये हार्दिक स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं. मुझे हमारी वार्ता का इंतजार है और हिंदुस्तान और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने की उम्मीद है.
पीएम मोदी और मलेशियाई PM एक ही गाड़ी में आए नजर
पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम एक ही गाड़ी में नजर आए. मलेशिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, हिंदुस्तान-मलेशिया के लोगों के बीच जुड़ाव का जश्न मना रहे हैं! मैं और पीएम अनवर इब्राहिम कुआलालंपुर में कम्युनिटी प्रोग्राम में जा रहे हैं.
पीएम मोदी रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ करेंगे वार्ता
पीएम मोदी रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर पहुंचने की उम्मीद है. मलेशिया रवाना होने से पहले मोदी ने कहा था कि हिंदुस्तान मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है. उन्होंने कहा था, हिंदुस्तान और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है. मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं.
मलेशिया और हिंदुस्तान का लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना
पीएम मोदी ने कहा था, हमारा लक्ष्य अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना, अपनी आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करना है. हिंदुस्तान और मलेशिया ने अगस्त 2024 में अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया है.
The post पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत appeared first on Naya Vichar.