Hot News

बदल रही जॉब मार्केट की डिमांड, इस BTech ब्रांच में तगड़ा पैकेज

Best BTech Branch: कुछ साल पहले तक इंजीनियरिंग में दाखिला लेते समय हर छात्र की पहली पसंद CSE होती थी. लोग कहते थे कि CSE नहीं मिला तो कुछ नहीं मिला. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. धीरे-धीरे BTech IT स्टूडेंट्स का क्रेज बढ़ रहा है. आज कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि स्किल देखती हैं. और IT ब्रांच () के छात्र इस मामले में काफी आगे निकल रहे हैं. यही वजह है कि अब IT को नया सुपरस्टार ब्रांच माना जाने लगा है.

Best BTech Branch: हर जगह IT का जलवा

लगभग हर कंपनी डिजिटल हो चुकी है. बैंक, स्कूल, अस्पताल, स्टार्टअप और बड़ी कंपनियां सभी IT सिस्टम पर काम कर रही हैं. ऐसे में IT प्रोफेशनल्स की जरूरत हर जगह महसूस की जा रही है. क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी और वेबसाइट डेवलपमेंट जैसे फील्ड में BTech IT स्टूडेंट्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है.

इन कॉलेजों में शानदार प्लेसमेंट

देश के कई बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में BTech IT का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. जैसे IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, NIT त्रिची, NIT सुरथकल, IIIT हैदराबाद और IIIT बैंगलोर में IT स्टूडेंट्स को अच्छी सैलरी पैकेज मिल रहे हैं. इसके अलावा VIT वेल्लोर, SRM यूनिवर्सिटी, मणिपाल यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी जैसे प्राइवेट कॉलेजों में भी IT ब्रांच का प्लेसमेंट मजबूत माना जाता है.

इन पोस्ट पर मिलती है जॉब

  • Software Developer
  • Web Developer
  • Mobile App Developer (Android/iOS)
  • Full Stack Developer
  • Backend Developer
  • Data Analyst
  • Business Intelligence Analyst
  • Data Engineer

कमाई के कई रास्ते

IT करने के बाद सिर्फ ऑफिस की नौकरी ही रास्ता नहीं है. आप फ्रीलांसर बन सकते हैं, खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं या विदेश में काम कर सकते हैं. वेब डेवलपर, ऐप डेवलपर, साइबर एक्सपर्ट, डेटा एनालिस्ट और क्लाउड इंजीनियर जैसे जॉब आज काफी पॉपुलर हैं.

यह भी पढ़ें: BTech CS की भीड़ से दूर स्टूडेंट्स ले रहे हैं Textile Engineering, जानें करियर स्कोप

The post बदल रही जॉब मार्केट की डिमांड, इस BTech ब्रांच में तगड़ा पैकेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top