जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
अगले तीन से चार दिन तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी.
The post राजस्थान में 9 फरवरी से एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस, IMD का आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.
