बोकारो, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो की ओर से सीआरएम 3 विभाग में शनिवार को सीजीएम कार्यालय के समक्ष एक मजदूर सभा कर 12 फरवरी की आहूत देशव्यापी हड़ताल को बोकारो स्टील प्लांट में सफल बनाने का आह्वान किया गया. एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि यह अभियान 12 को अपने उत्कर्ष पर पहुंचेगा, जब चार लेबर कोड रद्द किए जाने की मांग पर मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. सीटू के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि वर्तमान केंद्र प्रशासन मेहनतकशों के जीवन और जीविका पर संगठित हमले कर रही है. एक ओर वह देश की प्राकृतिक संपदा की लूट के लिए कार्पोरेट घरानों को खुली छूट दे रही है, वहीं दूसरी ओर मजदूरों-किसानों के अधिकारों को सीमित करते हुए उन्हें गरीबी के दलदल में धकेल रही है. सभा की अध्यक्षता एसपी सिंह ने की. सभा को देव कुमार, प्राण सिंह ने भी संबोधित किया. इधर, ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से की हड़ताल को सफल करने के लिए दूसरी सभा शाम को तीन नंबर गेट के समक्ष हुई. सभा को आरके वर्मा,आरआर दास,आरएन सिंह, जेएन सिंह आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में सेल के नियमित और ठेका मजदूरों ने भाग लिया.
The post Bokaro News : 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान appeared first on Naya Vichar.
