Hot News

jamshedpur news : एक साल चार माह के बच्चे ने 10 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद जीती जिंदगी की जंग

फोटो एमजीएम

एमजीएम : शिशु के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भेजा गया घर

jamshedpur news :

एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों के मरीज की आखिरी सांस तक उसे बचाने के प्रयास की जीवटता ने एक मासूम की जिंदगी में मुस्कान लौटा कर सबका दिल जीत लिया. दरअसल, चाईबासा के कुमारडुंगरी निवासी एक साल चार माह के मासूम को गत 20 जनवरी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया. हालत बेहद नाजुक थी, इसलिए डॉक्टरों ने बिना देरी किये उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा.

लगातार 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद जब शिशु को होश आया, तो यह पल न सिर्फ परिजनों, बल्कि डॉक्टरों के लिए भी भावुक और राहत भरा था. चिकित्सकों के अनुसार इतनी कम उम्र में लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ होना बेहद दुर्लभ है.

प्रोफेसर डॉ केके चौधरी की यूनिट में इलाज के दौरान पता चला कि बच्चा एक्यूट वायरल इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित था. डॉक्टर के अनुसार, ऐसी स्थिति में 10 में से सिर्फ 1-2 शिशु ही बच पाते हैं. शिशु की देखरेख के लिए विशेष मेडिकल टीम गठित की गयी. डॉक्टर केके चौधरी के नेतृत्व में सीनियर रेजीडेंट डॉ जैनुल आवेदिन, डॉ पल्लवी, डॉ मेधा, डॉ तावेंदा, डॉ साहिल और डॉ तान्या ने दिन-रात इलाज किया. विभागाध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार और सिस्टर इंचार्ज सीमा कुमारी की भूमिका भी अहम रही. करीब 15 दिनों के इलाज के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया. सबसे बड़ी बात यह रही कि आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत पूरा इलाज नि:शुल्क हुआ, जिससे मजदूर परिवार को बड़ी राहत मिली.

The post jamshedpur news : एक साल चार माह के शिशु ने 10 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद जीती जिंदगी की जंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top