हजारीबाग. नगर पालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया. चुनाव चिह्न आवंटन के बाद चुनावी तस्वीर अब स्पष्ट हो गयी है. साथ ही नगर निगम क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रत्याशियों ने प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं. महापौर पद के कुल आठ अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं. वहीं नामांकन पत्रों की जांच के बाद विभिन्न वार्ड से 160 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में बचे हैं. जिन्हें निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया.
The post मेयर एवं वार्ड पार्षद अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित appeared first on Naya Vichar.
