Aaj Ka Vrishchik Rashifal 08 Febuary 2026: वृश्चिक (Scorpio): मंगल की मजबूत स्थिति आपको अटका हुआ धन वापस दिला सकती है. आज आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए डाइट का ध्यान रखें. कहीं से कोई गुड न्यूज मिलने से मूड फ्रेश हो जाएगा. बिजनेस करने वाले युवाओं को पुराना डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी.
करियर-बिजनेस: मंगल की मजबूत स्थिति बिजनेस करने वाले युवाओं को पुराना डूबा हुआ पैसा वापस दिला सकती है, जिससे आपकी फाइनेंशियल स्थिति सुधरेगी. ऑफिस में आपके साहस और कठिन परिश्रम की सराहना होगी. संपत्ति से जुड़े किसी भी मामले में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है.
लव लाइफ: आज कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बन सकता है. जो आपके रिश्तों में गहराई लाएगी. प्रपोज डे पर सिंगल लोगों को कार्यस्थल या सोशल सर्किल में कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनके दिल को छू जाए. यह मुलाकात भविष्य में एक नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत हो सकती है
हेल्थ: सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, विशेषकर रक्त से जुड़ी कोई समस्या या कमजोरी महसूस हो सकती है. अपनी डाइट में आयरन और विटामिन्स को शामिल करें. मंगल की स्थिति के कारण चोट लगने का हल्का डर है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं.
सावधानी: अपनी खान-पान की आदतों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें.
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और जरूरतमंदों को गुड़ दान करें.
शुभ अंक- 5. शुभ रंग- नारंगी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
The post वृश्चिक राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर मिलेगा शुभ समाचार, प्रेम संबंधों में घुलेगी नई मिठास appeared first on Naya Vichar.
