Aaj Ka Kanya Rashifal 08 Febuary 2026: कन्या (Virgo): बुध की कुंभ में स्थिति आपको मानसिक रूप से व्यस्त रखेगी, लेकिन सफलता भी दिलाएगी. आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मन में कुछ अनजान चिंताएं रहेंगी जिससे आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं. हालांकि, आप अपनी समझदारी से खुद को संभाल लेंगे और दिन के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी बुध की कुंभ में स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्त रखेगी, लेकिन यह व्यस्तता आपको बड़ी सफलता और धन लाभ दिलाएगी. तकनीकी क्षेत्र और बैंकिंग से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन उपलब्धियों वाला है. अटके हुए प्रशासनी काम आज गति पकड़ सकते हैं.
लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन राहू पार्टनर के प्रति मन में कुछ गलतफमियां पैदा कर सकतें है, जिनका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है. पार्टनर के साथ संवादहीनता की स्थिति न बनने दें. प्रपोज डे पर जीवनसाथी को पसंद का गिफ्ट देकर भावनाओं को व्यक्त करें. इससे आपका जीवनसाथी आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और दिन का अंत सुखद होगा.
हेल्थ: मानसिक तनाव के कारण पाचन तंत्र थोड़ा गड़बड़ हो सकता है. आज आपको हल्का और घर का बना भोजन ही लेना चाहिए. रात को देर तक जागने से बचें, क्योंकि नींद की कमी आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती है.
सावधानी: दुविधा की स्थिति में कोई भी बड़ा निवेश या समझौता करने से बचें.
उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.
शुभ अंक- 9. शुभ रंग- भूरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
The post कन्या राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, ‘प्रपोज’ डे पर रिश्तों में बढ़ सकती हैं दूरियां appeared first on Naya Vichar.
