DU Hansraj College: दिल्ली का हंसराज कॉलेज इन दिनों चर्चा में है. हंसराज कॉलेज को प्रिंसिपल के बेटे के लिए सजाए जाने पर विवाद छिड़ गया. स्टूडेंट्स ग्रुप ने विरोध किया. अब इस कॉलेज के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा है. स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि हंसराज कॉलेज में किन-किन कोर्स की पढ़ाई होती है और यहां कैसे एडमिशन मिलता है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ कैंपस में स्थित हंसराज कॉलेज दिल्ली के सबसे फेमस कॉलेज में से एक है. यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए यहां लंबी लाइन लगती है. CUET UG स्कोर के जरिए यहां एडमिश मिलता है.
कौन-कौन से कोर्स हैं?
- BCom (Hons)
- BA (Hons) Economics
- BA (Hons) English
- BSc (Hons) Physics
- BSc (Hons) Mathematics
DU Hansraj College Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?
दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के इस कॉलेज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स का सीयूईटी यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है. अच्छे स्कोर वालों की ही एंट्री मिलती है. ऊपर बताए गए कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी का पर्सेंटाइल 99 प्रतिशत या उससे अधिक रहता है. अलग-अलग कोर्स और कैटेगरी का पर्सेंटाइल अलग-अलग है.
हर साल कटऑफ में थोड़ा बहुत बदलाव होता है. ऐसे में जब परीक्षा हो जाए, उसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और डिटेल्स चेक करते रहें.
CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
हंसराज कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए सिर्फ अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि सही तरीके से CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरना भी जरूरी होता है. अगर किसी स्टूडेंट का स्कोर कटऑफ के आसपास है, तो भी उसे अलग-अलग राउंड्स में मौका मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- बेटे की शादी के लिए कॉलेज हॉस्टल को बना दिया मंडप, प्रिंसिपल पर भड़के छात्र
The post चर्चा में है हंसराज कॉलेज, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

