Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक मामला फिर चर्चा में है. बुधवार को ज्योति सिंह आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय पहुंचीं. पवन सिंह सुनवाई में मौजूद नहीं थे. उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि वे अस्पताल में भर्ती हैं. अब मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी.
कोर्ट में आज इमोशनल माहौल देखने को मिला. ज्योति सिंह हरी साड़ी में और मांग में सिंदूर लगाकर पहुंचीं. उन्हें देख कोर्ट परिसर में चर्चाएं शुरू हो गईं. जज के सामने उन्होंने साफ कहा, “मैं तलाक नहीं चाहती. मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं.”
पवन नहीं पहुंचे तो भावुक होकर कोर्ट से निकलीं ज्योति
ज्योति ने पवन सिंह का कुछ देर तक इंतजार भी किया. लेकिन जब वे नहीं पहुंचे तो वह भावुक होकर कोर्ट से बाहर निकलीं. फिलहाल कोर्ट में रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया चल रही है. कोशिश है कि दोनों आपसी सहमति से मतभेद खत्म करें.
मार्च 2018 में हुई थी दोनों की शादी
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 7 मार्च 2018 को हुई थी. 30 अक्टूबर 2021 को पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दी. 26 मई 2022 से यह मामला आरा कोर्ट में चल रहा है.
40वें बर्थडे के बाद तीसरी शादी की अटकलें तेज
इस बीच पवन सिंह के निजी जीवन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन की पार्टी का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में उनके साथ सिंदूर लगाए एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर तीसरी शादी की अटकलें शुरू हो गईं.
ज्योति सिंह का आरोप
ज्योति सिंह ने पहले भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 5 अक्टूबर 2025 को उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह दूसरी स्त्री के साथ होटल में रहते थे. उनका आरोप है कि चुनाव में उनका इस्तेमाल किया गया.
ज्योति ने यह भी कहा कि जब वह पति के घर जाती हैं तो उन्हें रोका जाता है और प्रताड़ित किया जाता है. उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ न्याय नहीं कर सकता, वह समाज के साथ क्या न्याय करेगा. मामला फिलहाल कोर्ट में है. अगली तारीख पर सबकी नजर टिकी है.
Also Read: समस्तीपुर में नशा देकर युवक की कराई जबरन शादी, पकड़ौआ विवाह का वीडियो वायरल
The post ‘मैं पति के साथ रहना चाहती हूं…’, जज के सामने बोलीं ज्योति सिंह, तलाक केस में पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट appeared first on Naya Vichar.

