Table of Contents
T20 World Cup 2026: आयरलैंड की पारी 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में नौ विकेट 115 रन पर खत्म हुई. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग एक गेंद स्पोर्ट्सने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए और फिर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. आयरलैंड के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 4-4 विकेट चटकाए. जबकि मैथ्यू कुहनेमैन ने एक विकेट लिए. आयरलैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए थे. कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका.
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टोइनिस और रेनशॉ ने स्पोर्ट्सी शानदार पारी
ऑस्ट्रेलिया ने धीमी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस (45 रन) और मैथ्यू रेनशॉ (37 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रन की अहम साझेदारी की मदद से छह विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया.
आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने बनाए सबसे अधिक रन
आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे अधिक 41 रन बनाए. उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और दो छक्के जमाए. इसके अलावा लोरकान टकर 24, मार्क अडायर 12, गैरेथ डेलानी 11 और रॉस एडायर ने 12 रनों की पारी स्पोर्ट्सी.
ये भी पढ़ें: ये तो गजब हो गया! दो सुपर ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 रन से मारी बाजी
बदकिस्मत रहे कि हम हार गए, साउथ अफ्रीका से मिली रोमांचक हार के बाद टूटे राशिद खान
अफगानिस्तान का पत्ता टी20 वर्ल्ड कप से लगभग साफ, प्वाइंट्स टेबल में जानें ग्रुप डी का हाल
The post ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया, एलिस और जम्पा की घातक गेंदबाजी appeared first on Naya Vichar.

