Hot News

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा

T20 World Cup 2026: पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई. वेस्टइंडीज की जीत में शेरफेन रदरफोर्ड की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी. रदरफोर्ड ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने तीन और रोस्टन चेज ने दो विकेट चटकाए.

इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज टॉप पर

इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप में पहुंच गई है. वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी जीत है. इंडीज की टीम दो मैचों में दो जीत के बाद 4 अंक और +1.625 नेट रन रेट लेकर टॉप पर पहुंच गई. जबकि ग्रुप सी में स्कॉटलैंड की टीम दो मैचों में एक जीत के बाद 2 अंक और +0.950 नेट रन रेट लेकर दूसरी स्थान पर पहुंच गई है. दो अंक लेकर इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी लेकिन अंत खराब

वेस्टइंडीज के 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. फिलिप साल्ट और जोस बटलर ने अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि दोनों की जोड़ी अधिक देर नहीं जम पाई और 38 के स्कोर पर टीम को पहला झटका साल्ट के रूप लगा. साल्ट 14 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. उसके बाद जोस बटलर और जैकब बेथेल ने टीम के स्कोर को 74 रनों तक पहुंचाया. बटलर 14 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. जैकब बेथेल ने 33 और सैम कुरेन ने 43 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर टीम को जीत की राह में आगे बढ़ाए लेकिन बाकी के बैटरों ने साथ नहीं दिया.

The post वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top