Hot News

10 हजार स्टाइपेंड और सीखने का मौका, IIT मंडी इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें अप्लाई

IIT Mandi Internship 2026: अगर आप IIT से पढ़ाई नहीं कर पाए हैं आईआईटी के साथ जुड़कर कोई प्रोजेक्ट करना चाहते हैं तो ये समाचार आपके काम की है. आईआईटी मंडी ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इस इंटर्नशिप के लिए देशभर के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. चुने गए कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड और सर्टिफिकेट मिलेगा.

IIT मंडी इंटर्नशिप कब से कब तक चलेगी?

यह समर इंटर्नशिप लगभग मई के लास्ट महीने से शुरू होकर जुलाई 2026 तक चलेगी. इंटर्नशिप का समय 2 महीने के लगभग होगा.

IIT Mandi Internship Eligibility: कौन कर सकते हैं अप्लाई?

  • UG छात्र: इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में प्री-फाइनल ईयर के स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं.
  • PG छात्र: संबंधित विषय में प्रथम वर्ष के छात्र अप्लाई कर सकते हैं.

इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने के लिए बस एक बात का ध्यान रखना होगा कि स्टूडेंट्स का अकैडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए. एक्सीलेंस और स्कोर में स्टूडेंट्स अच्छा हो. साथ ही अपने संस्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) या सिफारिश पत्र जरूरी है.

स्टाइपेंड और सुविधाएं

IIT Mandi के इस इंटर्नशिप के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को लगभग 10,000 रुपये प्रति महीने स्टाइपेंड मिलेगा. इसी के साथ इंटर्नशिप पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जोकि जॉब के लिए उनके रिज्यूमे को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करेगा. इस इंटर्नशिप के दौरान स्टूडेंट्स IIT के हाईटेक लैब और एक्सपर्ट के साथ काम कर सकेंगे.

IIT Mandi Internship के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • समर इंटर्नशिप 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • पसंदीदा शोध क्षेत्र और संभावित मेंटर का चयन करें.
  • फॉर्म सबमिट कर पुष्टि ईमेल सुरक्षित रखें.

इन फील्ड में होगा रिसर्च वर्क

  • कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल एवं मटेरियल्स इंजीनियरिंग
  • केमिकल साइंसेज
  • फिजिकल साइंसेज
  • बायोसाइंसेज एवं बायोइंजीनियरिंग
  • मैनेजमेंट
  • ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंसेज
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स

यह भी पढ़ें- DU North Campus के 6 गर्ल्स कॉलेज, एक से पढ़ीं Mallika Sherawat

The post 10 हजार स्टाइपेंड और सीखने का मौका, IIT मंडी इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top