Hot News

Biotech या CSE? जानिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें 

BTech CS vs Biotechnology: 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन सा कोर्स चुना जाए. नौकरी में बढ़ियां सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और ग्रोथ तीनों मिलना जरूरी है. इन दिनों कंप्यूटर साइंस और बायोटेक्नोलॉजी, दोनों ही कोर्स डिमांड में है. एक ओर टेक्नोलॉजी की दुनिया तेजी से बदल रही है, वहीं दूसरी तरफ मेडिकल, हेल्थ और रिसर्च सेक्टर में भी लगातार नए अवसर बन रहे हैं. ऐसे में सही चुनाव आपके इंटरेस्ट, स्किल और भविष्य की योजना पर निर्भर करता है.

BTech कंप्यूटर साइंस में क्या है खास?

बीटेक कंप्यूटर साइंस आज के दौर का सबसे ज्यादा डिमांड वाला कोर्स माना जाता है. इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस जैसे एडवांस सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं.

आईटी सेक्टर और टेक्नोलॉजी में तेजी आने के कारण, हर फील्ड में कंप्यूटर साइंस के एक्सपर्ट की काफी डिमांड है. बैंकिंग, हेल्थ, एजुकेशन, ई-कॉमर्स से लेकर अन्य कई ब्रांच में इन एक्सपर्ट की डिमांड होती है.

बायोटेक्नोलॉजी में क्या है खास?

बायोटेक्नोलॉजी एक डिमांडिंग फील्ड है, जो मेडिकल, फार्मा, एग्रीकल्चर और रिसर्च इंडस्ट्री से गहराई से जुड़ा हुआ है. इसमें स्टूडेंट्स को जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और लैब बेस्ड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कराई जाती है.

इस फील्ड में रिसर्च लैब, फार्मास्युटिकल कंपनियों, हेल्थकेयर सेक्टर, वैक्सीन डेवलपमेंट और प्रशासनी रिसर्च करने वाले संस्थानों में नौकरी मिलते हैं. शुरुआत में सैलरी कंप्यूटर साइंस की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है. लेकिन अगर आप रिसर्च, उच्च शिक्षा (MTech, PhD) और स्पेशलाइजेशन की ओर बढ़ते हैं, तो अच्छे अनुभव के साथ बेहतर ग्रोथ और स्थिर करियर मिल सकता है.

कैसा है दोनों ब्रांच का प्लेसमेंट?

NIT Jalandhar की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बायोटेक्नोलॉजी का शुरुआती पैकेज 6.80 लाख रुपये सालाना है. वहीं 2021-25 के डाटा के अनुसार, NITJ का CSE का एवरेज प्लेसमेंट 15.83 रुपये सालाना है. वहीं IIT का CSE का प्लसेमेंट शानदार रहता है. हाल की बात करें तो IIT Hyderabad के CS ब्रांच के स्टूडेंट को एडवर्ड नाथन वर्गीस (Edward Nathan Varghese) को 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकज ऑफर हुआ था.

आखिर कौन सा कोर्स चुनें?

अगर आपकी रुचि कोडिंग, टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन में है, तो कंप्यूटर साइंस बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर आपको बायोलॉजी, रिसर्च और मेडिकल साइंस में इंटरेस्ट है, तो बायोटेक्नोलॉजी आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई

The post Biotech या CSE? जानिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top