Hot News

Tata Motors ने वैभव सूर्यवंशी को गिफ्ट की Tata Curvv, जानिए इसकी खासियत

IPL 2025 के स्टार परफॉर्मर वैभव सूर्यवंशी को टाटा मोटर्स ने एकदम प्रीमियम सरप्राइज दिया है. पूरे सीजन में सबसे ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट रखने पर उन्हें “Curvv Super Striker of the Season” अवॉर्ड मिला. इसी अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने उन्हें अपनी स्टाइलिश SUV कूपे Tata Curvv गिफ्ट कर दी.

आईपीएल 2025 में टाटा मोटर्स एसोसिएट पार्टनर थी. बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव अपने परिवार के साथ पटना के एक शोरूम इवेंट में पहुंचे, जहां नया आउटलेट भी लॉन्च हुआ. वहीं स्टेज पर उन्हें कार की चाबी सौंपी गई और पूरा माहौल सेलिब्रेशन मोड में दिखा.

सेफ्टी के मामले में मजबूत Tata Curvv

Tata Curvv पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वेरिएंट में अवेलेबल है. सेफ्टी के लिहाज से इस कार ने शानदार प्रदर्शन किया है. पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.50 नंबर और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43.66 नंबर मिले हैं.

वहीं, Curvv EV ने एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 30.81 नंबर और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 44.83 नंबर हासिल किए हैं. दोनों वर्जन को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे सेफ फैमिली कार बनाती है.

वेरिएंट और कीमत

Tata Curvv टोटल आठ ट्रिम्स Smart, Pure+, Pure+ S, Creative, Creative S, Creative+ S, Accomplished S और Accomplished+ A में अवेलेबल है.

इसके इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) मॉडल की कीमत 9.66 लाख रुपये से शुरू होकर 18.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कीमत ट्रिम और ट्रांसमिशन के बेस पर अलग-अलग हो सकती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

ICE लाइनअप में तीन इंजन 1.2 लीटर Revotron पेट्रोल, 1.2 लीटर Hyperion GDI पेट्रोल और 1.5 लीटर KryoJet डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. वहीं, इलेक्ट्रिक वर्जन दो बैटरी पैक 45 kWh और 55 kWh ऑपशंस के साथ आता है .

पेट्रोल और डीजल मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक (DCA) ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है.

फीचर्स

टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं.

इसके अलावा, Accomplished S और Accomplished+ A वेरिएंट में Dark Edition भी अवेलेबल है, जिसकी कीमत नॉर्मल मॉडल से लगभग 30,000 से 32,000 रुपये ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: MPV से SUV तक, 5 किफायती कारें जिनमें मिलती है रीक्लाइन रियर सीट

The post Tata Motors ने वैभव सूर्यवंशी को गिफ्ट की Tata Curvv, जानिए इसकी खासियत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top