Hot News

पटना में फंदे से लटका मिला लॉ छात्र का शव, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र

Patna Suicide News: बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक समाचार सामने आई है. शहर के चर्चित चाणक्य लॉ कॉलेज के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है.

कमरे में मिला छात्र, फंदे से लटका था

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम मयंक राज है. बताया जा रहा है कि उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है. कुछ हॉस्टल कर्मियों ने उसे फंदे से उतारा. इसके बाद तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल में चला इलाज, नहीं बच सकी जान

मयंक को इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था. देर रात तक डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन अंततः उसकी मौत हो गई. अस्पताल में ही परिजनों को सूचना दी गई.

सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र

पुलिस को कमरे से एक कथित सुसाइड नोट मिला है. बताया जा रहा है कि उस पत्र में किसी लड़की का जिक्र है. हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. कमरे से आईफोन, आईपैड और पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. कई सामानों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

LLM का छात्र था मयंक

मयंक राज एलएलएम के अंतिम वर्ष का छात्र था. पिछले साल जून में उसका दाखिला हुआ था. जून में उसकी परीक्षा प्रस्तावित थी. फिलहाल कोई परीक्षा या शैक्षणिक दबाव की बात सामने नहीं आई है. घटना से कुछ घंटे पहले वह दोस्तों के साथ बैठकर कॉफी भी पी रहा था.

परिवार ने जताई साजिश की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मयंक की मां ने कहा है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. मयंक के आधार कार्ड पर रांची का पता दर्ज है.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच अलग-अलग एंगल से कर रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी घटना पर दुख जताया है. शोक संदेश जारी करने की बात कही गई है. इस घटना के बाद कॉलेज में गम का माहौल है. छात्र और शिक्षक दोनों स्तब्ध हैं.

Also Read: तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस में फिर नाकाम रही सुलह, 17 मार्च को अगली सुनवाई

The post पटना में फंदे से लटका मिला लॉ छात्र का शव, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top