Hot News

BPSC ने निकाली सिविल जज की वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: अगर आप लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं और बिहार में जज (Civil Judge) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशसमाचारी है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 33वीं बिहार सिविल जज (PCS-J) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस साल 173 पोस्ट पर एलीजिबल कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी. इस एग्जाम के लिए अप्लाई प्रोसे 25 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. 

यह उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो ज्यूडिशियल सर्विस में जाकर सोशल वर्क करना चाहते हैं. कैंडिडेट्स BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • अपना न्यू रजिस्ट्रेशन कर लें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें. 
  • लॉगिन करने के बाद 33rd Civil Judge Notification लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी डिटेल्स डालकर आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB (बैचलर ऑफ लॉ) की डिग्री होना जरूरी है. कैंडिडेट्स के पास कम से कम 3 साल का वकालत का एक्सपिरियंस होना चाहिए. सिविल जज के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 22 से 35 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 Notification Check Here

वैकेंसी डिटेल्स 

बिहार BPSC 33वीं सिविल जज एग्जाम 2026 के लिए कुल 173 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. नीचे  कैटेगरी-वाइज वैकेंसी डिटेल्स दी गई है. 

कैटेगरी  कुल पोस्ट 
अनारक्षित (General/UR) 69
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 36
अनुसूचित जाति (SC) 28
पिछड़ा वर्ग (BC) 21
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 17
अनुसूचित जनजाति (ST) 02
टोटल पोस्ट  173

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती, CSBC ने जारी किया नोटिफिकेशन

The post BPSC ने निकाली सिविल जज की वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top