PM Modi Israel Visit: इजराइल की पार्लियामेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल दिया. यह नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान है. यह मेडल हिंदुस्तान और इजराइल के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए PM मोदी के असाधारण योगदान के सम्मान में दिया गया.
नेसेट सदस्यों ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें लीं
अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली संसद नेसेट के सदस्यों से बातचीत की. इस दौरान सदस्यों ने PM मोदी के साथ सेल्फी और तस्वीरें लीं.
#WATCH | Jerusalem, Israel: Israel Parliament confers “Speaker of the Knesset Medal” upon Prime Minister Narendra Modi
This is the highest honour of the Knesset. The medal is being conferred in recognition of PM’s exceptional contribution – through his personal leadership – to… pic.twitter.com/RAR1AO6n1j
— ANI (@ANI) February 25, 2026
पीएम मोदी ने नेसेट को किया संबोधित
इजराइल दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेसेट को संबोधित किया. अपने भाषण में मोदी ने कहा, पिछले कुछ सालों से हिंदुस्तान दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है. जल्द ही हम दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होंगे. पिछले कुछ सालों में हिंदुस्तान ने दूसरे देशों के साथ कई जरूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं. हमारी टीमें एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.
गाजा पीस इनिशिएटिव को हिंदुस्तान का समर्थन : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने नेसेट में कहा- गाजा पीस इनिशिएटिव, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दी थी, एक रास्ता दिखाता है. हिंदुस्तान ने इस पहल के लिए अपना पक्का समर्थन जताया है. पीएम मोदी गाजा-फिलिस्तीन मुद्दे को सुलझाने और शांति स्थापित करने का वादा किया. पीएम ने कहा- शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन हिंदुस्तान इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए आपके और दुनिया के साथ है.
ये भी पढ़ें: गाजा पीस प्लान को हिंदुस्तान का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी
The post इजराइल दौरा: पीएम मोदी को मिला नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान appeared first on Naya Vichar.

