Hot News

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी, कर्नाटक को हराया

Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए शनिवार, 28 फरवरी का दिन ऐतिहासिक बन गया. टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर 67 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया. हुबली में स्पोर्ट्से गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया.

फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए. बल्लेबाजों ने धैर्य और संयम के साथ स्पोर्ट्सते हुए कर्नाटक के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. इसके जवाब में कर्नाटक की टीम पहली पारी में सिर्फ 293 रन ही बना सकी. इस तरह जम्मू-कश्मीर को 291 रन की बड़ी बढ़त मिल गई.

आमतौर पर इतनी बढ़त मिलने पर टीम सामने वाली टीम को फॉलोऑन देती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर ने रणनीतिक रूप से दूसरी पारी स्पोर्ट्सने का फैसला किया. दूसरी पारी में टीम ने मजबूती से बल्लेबाजी जारी रखी. पांचवें और अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट पर 342 रन बना लिए थे.

इस दौरान कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने शानदार शतक जड़े. इकबाल ने 160 रन की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी, जबकि लोत्रा 101 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे. दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम दिन कर्नाटक को एक भी विकेट नहीं लेने दिया. जम्मू-कश्मीर ने सुबह अपनी पारी 4 विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई थी और पूरे दिन बल्लेबाजी में नियंत्रण बनाए रखा.

जब जम्मू-कश्मीर की कुल बढ़त 633 रन हो गई, तब दोनों टीमों के कप्तानों ने आपसी सहमति से मैच ड्रॉ करने का फैसला किया. पहली पारी की बढ़त के कारण जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया.

यह जीत जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय है. पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर टीम ने साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और सही रणनीति से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- MS Dhoni को झारखंड आवास बोर्ड ने भेजा नोटिस, घर पर पैथलैब खोलने का है मामला

ये भी पढ़ें:- सुपर-8: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, दो खिलाड़ियों ने पलटा मैच; पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा

The post जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी, कर्नाटक को हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top