Iran Israel US Strike: ईरान ने अपने ऊपर हुए अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान ने सबसे पहले इजराइल को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी. उसके बाद कुवैत और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
ईरान ने कहा- दुश्मन जब तक पूरी तरह हार नहीं जाता तब तक जारी रहेगा हमला
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने ईरानी मिसाइलों से इजराइली और US बेस पर हमला किया है. उसका जवाबी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक उसका दुश्मन पूरी तरह से हार नहीं जाता. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा कि इस इलाके में सभी US बेस, रिसोर्स और इंटरेस्ट को सही टारगेट माना जाता है.
अबू धाबी में कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई
रॉयटर्स के अनुसार अबू धाबी के कुछ हिस्सों में कई तेज धमाके सुने गए. एक चश्मदीद के बताया, उसने एक के बाद एक पांच धमाके सुने. अल धाफरा और बातीन इलाकों में तेज धमाके सुने गए.
दोहा में धमाकों की आवाज सुनी गई
रॉयटर्स के अनुसार कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाज सुनी गई है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के टारगेट में सभी US मिलिट्री बेस हैं.
#WATCH | Iran: Smoke was seen rising from southern Tehran’s Azadi Square following strikes carried out by the US and Israel.
(Video source: WANA via Reuters) pic.twitter.com/gu3QO4wP88
— ANI (@ANI) February 28, 2026
UAE पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज UAE पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ. जिसका UAE के एयर डिफेंस ने बहुत अच्छे से सामना किया. कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया.
कतर ने एयर ट्रैफिक कुछ समय के लिए रोका
कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने बढ़ती क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच कतर में सभी एयर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की है. एयरस्पेस बंद होने की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की गई है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइंस और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए ऑफिशियल चैनल देखें और एविएशन अधिकारियों द्वारा जारी किए गए किसी भी निर्देश का पालन करें.
UAE ने एयरस्पेस कुछ समय के लिए किया बंद
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने UAE के एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा की है. यह फैसला इलाके की सुरक्षा, फ्लाइट्स और एयरक्रू की सुरक्षा पक्की करना. UAE के इलाके की सुरक्षा करना है.
इजराइल डिफेंस फोर्सेज का बयान – ईरानी शासन को खत्म करने के लिए IDF और US ने चलाया ऑपरेशन
इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने बताया- IDF और U.S. आर्म्ड फोर्सेज़ ने ईरानी आतंकवादी शासन को पूरी तरह से खत्म करने. इजराइल के अस्तित्व के खतरों को दूर करने के लिए एक बड़ा और जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया है. इजराइली एयर फ़ोर्स ने ट्वीट कर बताया- ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक जरूरत होगी.
ये भी पढ़ें: US-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर, प्रेसिडेंट और न्यूक्लियर साइट बने निशाना
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा…
अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन
The post ईरान ने मिडिल ईस्ट में मचाया गदर, कुवैत और कतर सहित कई देशों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला, UAE ने एयरस्पेस किया बंद appeared first on Naya Vichar.

