Gujarati Kesar Shrikhand Recipe: होली का त्योहार आते ही घरों में तरह-तरह के पारंपरिक पकवान बनने लगते हैं. रंगों के इस त्योहार में अगर मिठाई की बात हो और श्रीखंड का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. खासतौर पर गुजरात का केसर श्रीखंड अपने गाढ़े स्वाद और खुशबू के लिए पूरे देश में बहुत मशहूर है. फूड एक्सपर्ट शेफ आनल कोटक ने अपनी खास रेसिपी के जरिए बताया है कि आप इस स्वादिष्ट गुजराती केसर श्रीखंड को बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं. होली के मौके पर यह मिठाई मेहमानों को जरूर पसंद आएगी.
गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड बनाने की आवश्यक सामग्री

- 2 कप गाढ़ा दही
- 4–5 चम्मच पिसी हुई चीनी
- 1 चुटकी केसर
- 2 चम्मच गर्म दूध
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- बारीक कटे पिस्ता और बादाम
गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड बनाने की रेसिपी (Gujarati Kesar Shrikhand Recipe)

सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 4-5 घंटे के लिए लटका दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए. इससे दही गाढ़ा हो जाएगा, जिसे श्रीखंड के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. अब एक बाउल में इस गाढ़े दही को निकालें और उसमें पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिक्स्चर स्मूद हो जाए.
दूसरी तरफ केसर को गर्म दूध में 5 मिनट के लिए भिगो दें. जब केसर का रंग दूध में घुल जाए तो इसे दही वाले मिक्स्चर में डाल दें. इसके साथ ही इलायची पाउडर भी मिलाएं. अब इस मिक्स्चर को अच्छी तरह मिलाकर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
परोसते समय ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें.
यह भी पढ़े: मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी – घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी होली स्पेशल पापड़ी चाट
यह भी पढ़े: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल
The post होली पर बनाएं गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड, शेफ आनल कोटक ने बताई रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

