Hot News

घर पर बनाएं हेल्दी बादाम और खजूर का शेक, कबिता किचन ने शेयर की रेसिपी

Healthy Almond Date Shake: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और एनर्जी से भरपूर पीना चाहते हैं तो बादाम और खजूर का शेक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह शेक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. फूड ब्लॉगर कबिता’s किचन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बादाम और खजूर का शेक बनाने की एक आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

बादाम और खजूर का शेक बनाने के लिए सामग्री

  • 10–12 बादाम 
  • 4–5 खजूर 
  • 1 गिलास दूध
  • 1 छोटा चम्मच शहद या चीनी (वैकल्पिक)
  • 2–3 बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
  • थोड़ा सा इलायची पाउडर (स्वाद के लिए)

कैसे बनाते हैं बादाम खजूर का शेक 

सबसे पहले बादाम को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें और फिर उनका छिलका निकाल लें. इसके बाद खजूर के बीज निकालकर अलग कर लें. अब मिक्सर जार में भीगे हुए बादाम, खजूर और दूध डालें. अगर आप शेक को ज्यादा मीठा पसंद करते हैं तो इसमें थोड़ा सा शहद या चीनी भी मिला सकते हैं. अब सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. जब शेक स्मूद हो जाए तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार फिर हल्का सा ब्लेंड कर लें. तैयार बादाम और खजूर का शेक को गिलास में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी

क्यों फायदेमंद है यह शेक

बादाम और खजूर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन E पाया जाता है, जबकि खजूर में आयरन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. इसलिए यह शेक शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा

The post घर पर बनाएं हेल्दी बादाम और खजूर का शेक, कबिता किचन ने शेयर की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top