Hot News

ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

मुख्य बातें

Mamata Banerjee: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 26वें चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अब सबको चुनाव तरीखों की घोषणा का इंतजार है. चुनाव आयोग की फुल बेंच दो दिनों तक बैठक करने के बाद दिल्ली लौट चुकी है. अब चुनाव की तारीखें को लेकर अटकलों का सिलसिला चल पड़ा है. हर कोई अपने-अपने तरीके से टिप्पणी कर रहा है. मुख्यमंत्री ने चुनाव तारीख घोषित होने के बारे में संकेत दे दिया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि 15 या 16 मार्च को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो सकता है.

आयोग अब भाजपा की दया पर निर्भर

अभिषेक बनर्जी के अनुरोध पर धरना समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. बंगाल की मुख्यमंत्री ने आयोग को ही नहीं बख्शा, बल्कि भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने एक बार फिर चुनाव आयोग पर भाजपा की दया पर निर्भर होने का आरोप लगाया. ममता ने कहा- अगर ब्रिगेड की बैठक के बाद भी चुनाव की घोषणा हो जाए तो चिंता न करें. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा- मैंने देखा है कि वे ब्रिगेड की बैठक बुलाते हैं और फिर चुनाव की तारीख की घोषणा करते हैं. मोदी की ब्रिगेड की बैठक अगले शनिवार, यानी 14 मार्च को होनी है. मुख्यमंत्री का अनुमान है कि चुनाव की तारीख की घोषणा इसके बाद ही हो सकती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोर्ट में अपनी जीत का दावा

ममता बनर्जी का दावा है कि आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई है. उन्होंने कहा- आदेश में सब कुछ नहीं लिखा है. आप इसे वीडियो में देखेंगे. इसके बाद, लंबित सूची में शामिल लोगों को संदेश देते हुए ममता ने कहा- 25 तारीख को अगली सुनवाई है. अगर मतदान की तारीख 15 या 16 तारीख को भी घोषित होती है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. यानी, हम देखेंगे, हम देखेंगे. यह आदेश हमारी याचिका के अनुसार जारी किया गया है. ममता बनर्जी ने इसे अपनी कड़ी जीत बताया, साथ कि मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चुनाव आयोग के दरबाजे खुल गये हैं.

Also Read: सीवी आनंद बोस से मिलीं ममता बनर्जी, बोली- आपको फिर से बंगाल आना चाहिए

The post ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top