Hot News

Anupama: गोवा के भूतिया घर में फंसेगी अनुपमा, सड़क किनारे खाना बेचकर करना होगा गुजारा

Anupama: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. कहानी में एक साल का लीप आने के बाद कई किरदारों की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. सबसे ज्यादा असर अनुपमा की जिंदगी पर पड़ा है, जो अब अपने पुराने रिश्तों से दूर एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है. लीप के बाद कहानी में दिखाया गया है कि अनुपमा सब कुछ छोड़कर गोवा पहुंच गई है. यहां वह अपनी दोस्त देविका की बेटी के साथ रह रही है. दरअसल, देविका की मौत हो चुकी है और अब उसकी बेटी के पास अपना कहने के लिए सिर्फ अनुपमा ही बची है. गोवा में रहते हुए अनुपमा इस बच्ची का ख्याल रख रही है और उसके साथ वक्त बिताकर अपने जीवन को फिर से संभालने की कोशिश कर रही है.

हॉन्टेड हाउस में फंसेगी अनुपमा

हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि देविका की बेटी जानबूझकर एक कथित हॉन्टेड हाउस में चली जाती है. उसे बचाने के लिए अनुपमा तुरंत साइकिल लेकर वहां पहुंचती है और उसे बाहर निकाल लाती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता. आने वाले एपिसोड में यह लड़की दोबारा उसी घर में जाने की कोशिश करेगी, जिसके कारण अनुपमा को एक बार फिर उस डरावने घर का सामना करना पड़ेगा.

सड़क किनारे खाना बेचकर चलाएगी गुजारा

नई जिंदगी में अनुपमा स्ट्रगल करती नजर आएगी. अपने खर्च पूरे करने के लिए वह समुद्र किनारे गुजराती खाना बेचने लगेगी. लोगों की भीड़ के बीच अनुपमा अपनी नई पहचान बनाने और आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करेगी. अनुपमा इस बच्ची को अपनी बेटी की तरह प्यार देगी. दोनों साथ में साइकिल चलाते हुए गोवा की सड़कों पर घूमते नजर आएंगे. यह बच्ची अनुपमा से हमेशा अपने साथ रहने की बात भी कहेगी, जिससे दोनों के बीच भावनात्मक रिश्ता और मजबूत होता दिखेगा.

अनुपमा की जिंदगी में नये शख्स की इंट्री

आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब समुद्र किनारे अनुपमा के साथ एक छोटा सा हादसा होगा. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अजनबी शख्स से होगी. कहानी में आगे चलकर यही व्यक्ति अनुपमा की जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाने वाला है और शायद उसके मुश्किल समय में सहारा भी बने.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 ट्रेलर में हमजा की कलाई में दिखी 22 लाख की घड़ी, जानिए स्टोरी और लग्जरी वॉच का कनेक्शन

The post Anupama: गोवा के भूतिया घर में फंसेगी अनुपमा, सड़क किनारे खाना बेचकर करना होगा गुजारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top