Hot News

होली के दौरान यात्रियों की संख्या और आय में उल्लेखनीय वृद्धि, बेहतर भीड़ प्रबंधन का सकारात्मक परिणाम

नया विचार न्यूज समस्तीपुर: होली पर्व के अवसर पर समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। इन व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप इस वर्ष यात्रियों की संख्या तथा रेलवे आय में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 15 मार्च से 20 मार्च (होली अवधि) 2025 के बीच

PRS (आरक्षित टिकट) से कुल 1,55,519 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹13,33,13,310 की आय हुई।

Non-PRS (अनारक्षित टिकट) से कुल 9,31,568 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹7,03,58,360 की आय प्राप्त हुई।

इस प्रकार पिछले वर्ष इन छह दिनों में कुल 10,87,087 यात्रियों ने यात्रा की तथा ₹20,36,71,670 की कुल आय प्राप्त हुई।

वहीं वर्तमान वर्ष 05 मार्च से 10 मार्च (होली अवधि) 2026 के बीच

PRS (आरक्षित टिकट) से कुल 2,02,579 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹18,23,07,878 की आय हुई।

Non-PRS (अनारक्षित टिकट) से कुल 10,95,236 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹10,18,64,138 की आय प्राप्त हुई।

इस प्रकार इस वर्ष इन छह दिनों में कुल 12,97,815 यात्रियों ने यात्रा की तथा ₹28,41,72,016 की कुल आय प्राप्त हुई।

पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि

PRS यात्रियों की संख्या में 47,060 की वृद्धि (लगभग 30.26%)

PRS आय में ₹4,89,94,568 की वृद्धि (लगभग 36.75%)

Non-PRS यात्रियों की संख्या में 1,63,668 की वृद्धि (लगभग 17.57%)

Non-PRS आय में ₹3,15,05,778 की वृद्धि (लगभग 44.78%) समग्र रूप से देखा जाए तो

कुल यात्रियों की संख्या में 2,10,728 की वृद्धि (लगभग 19.38%) दर्ज की गई तथा

कुल आय में ₹8,05,00,346 की वृद्धि (लगभग 39.52%) दर्ज की गई।

होली के दौरान बढ़ी हुई भीड़ को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल द्वारा सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विशेष भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटरों की स्थापना, अनारक्षित टिकटों की सुचारु उपलब्धता, प्लेटफॉर्म प्रबंधन तथा यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी।

मंडल के रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समन्वित कार्यशैली एवं प्रयासों के कारण यात्रियों को सुगम टिकट उपलब्धता तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित हो सकी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top