Hot News

iPhone 15 पर बड़ी कटौती, Flipkart Sale में ₹55,000 से भी कम में मिल रहा Apple का यह फोन

अगर आप काफी समय से iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart की यह डील आपके काम की हो सकती है. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर Apple iPhone 15 की कीमत में 25,000 रुपये से ज्यादा की कमी देखी जा रही है. बैंक और कार्ड ऑफर जोड़ने के बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है. साल 2023 में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अब करीब ₹55,000 से कम में खरीदा जा सकता है.

कीमत और ऑफर

Flipkart पर iPhone 15 की कीमत अब ₹54,900 रखी गई है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹79,999 थी, यानी अभी लगभग ₹25,099 कम में यह फोन मिल रहा है. Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर करीब ₹2,745 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. EMI की सुविधा ₹1,931 प्रति माह से शुरू होती है. पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹44,450 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है.

iPhone 15 के फीचर्स देख लें

  • प्रॉसेसर: Apple A16 Bionic चिप
  • बैटरी: 3,349 mAh, कंपनी के मुताबिक 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक
  • डिस्प्ले: 6.1-इंच OLED स्क्रीन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • कैमरा: 48MP मुख्य कैमरा + 12MP अल्ट्रा-वाइड, 12MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोटेक्शन: IP68 रेटिंग, पानी और धूल से सुरक्षा

क्या यह डील सही समय पर खरीदने का मौका है?

कीमत में आयी इस बड़ी कटौती के बाद iPhone 15 उन लोगों के लिए अच्छा मौका बन सकता है, जो Apple का नया फोन लेना चाहते हैं. A16 Bionic चिप, 48MP कैमरा और मजबूत बिल्ड क्वाॅलिटी इसे इस प्राइस सेगमेंट में मजबूत फोन बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Amazon Sale में सस्ता हुआ Apple iPhone Air, जानिए ऑफर डिटेल्स

The post iPhone 15 पर बड़ी कटौती, Flipkart Sale में ₹55,000 से भी कम में मिल रहा Apple का यह फोन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top